Breaking News

हर देश में अलग तरीकों से मनाया जाता है Valentine Day, कुछ तो ऐसे की कर देंगे आपको हैरान

आज 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत महत्व रखता है और इस दिन कपल एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते है और उन्हें अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर उन्हें चुनते हैं। वैलेंटाइंस डे की शुरुआत हफ्ता पहले यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइंस वीक से हो जाती है। बता दें की ये सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि कोई भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकता है। वैलेंटाइंस डे के दिन कपल्स एक दूसरे को सरप्राइज़ देते हैं, गिफ्ट्स देते है और खूबसूरत सी और प्यारी सी डेट पर जाते हैं। हर देश में वैलेंटाइंस डे मनाने के अलग-अलग अपने तरीके और अपनी अलग-अलग परंपराएं हैं। कुछ देशों में तो बेहद अजीब तरीकों से भी ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं किस देश में कैसे मनाया जाएगा ये दिन –
डेनमार्क: साल 1990 से डेनमार्क में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर यहां पुरुष महिलाओं को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं जिसमें महिलाओं को उनके नाम का अंदाजा लगाना होता है। जो महिला भेजने वाले का नाम पहचान जाती है उसे बाद में ईस्टर एग दिया जाता है।
इटली: इटली में वैलेंटाइन डे स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और म्यूज़िक को एंजॉय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां कंवारी लड़कियों सुबह ही उठ जाती हैं और सुबह-सुबह जो पुरुष महिला को दिखता है संभवतः वो ही महिला का होने वाला पति होगा।
ब्राजील: ब्राजील में वैलेंटाइन डे फूल, चॉकलेट्स, कार्ड और तोहफों के साथ मनाया जाता है। यहां 12 जून को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां के लोग इस दिन को सेंट एंथोनी डे के रूप में मनाते हैं।
फ्रांस: फ्रांस को दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह माना जाता है। यहां वैलेंटाइन डे पर एक परंपरा है कि जिसमें लड़के-लड़की को जोड़़ा बनाया जाता है। अगर पुरुष को महिला पसंद नहीं तो वह उसे छोड़कर दूसरी महिला को पसंद कर सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिलता वो बॉनफायर पर उन पुरुषों के फोटो जलाती है।
जापान: जापान में वैलेंटाइन डे सिर्फ पुरुष मनाते हैं। इस दिन महिलाएं अपने पिता, भाई, पति, दोस्त और प्रेमी को थैंक्स बोलने के लिए चॉकलेट्स देती हैं। दक्षिण कोरिया में वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देती हैं और अगले महीने 14 मार्च यानी ‘व्हाइट डे’ पर पुरुष महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट देते हैं।
इग्लैंड: ऐसा कहा जाता है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर इंग्लैंड में महिलाएं अपने तकिए पर तेज पत्ते रखती हैं। ऐसा इसलिए ताकि जिससे उनका होने वाला पति सपने में आए। शयद आप ये जान कर हैरान हो गए होंगे लेकिन ये सच है।