Breaking News

सोने की कीमत में दर्ज हुई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज 30 नवंबर के दाम

नवंबर महीने के आखिरी दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बीते चार महीनों में सोने और चांदी दामों में अब तक लगभग 7 हजार से अधिक की गिरावट आ गई है। पिछले तीन सप्ताह में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम में 4 हजार रुपए की गिरावट नजर आई है तो वहीं प्रति किलोग्राम की कीमतों में 6 हजार रुपए की गिरावट देखी गई है। वहीं अगस्त में 10 ग्राम सोने की कीमत 56 हजार तक पहुंच गई थी, मगर इन दिनों इसकी कीमत इंडियन मार्केट में 48,900 रुपए दर्ज की गई है।

इससे पहले दिवाली और धनतेरस के दौरान सोने-चांदी के दामों में कुछ बढ़ोतरी हुई थी, मगर इसके बाद इसकी कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बीते हफ़्तों में सोने की कीमतों में कुल 1,475 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांदी के दामों में 1,417 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

ज्ञात हो कि 27 नवंबर दिन शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने के दामों में 143 रुपए की गिरावट के साथ 48,829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। तो चांदी के दामों में 191 रुपए की गिरावट के साथ 60,069 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज हुई। इससे पहले 26 नवंबर को सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में सोने के दाम 37 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 48,972 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में 69 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी, जिससे यह 60,260 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया