Breaking News

सावन माह के पहले ही सोमवार को है यह शुभ योग, जानिए इसका महत्व और तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 जुलाई से सावन सोमवार प्रारंभ होने जा रहा है। शिव भक्तों के लिए ये माह बहुत ही खास होता है। इस माह भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो सोमवार का दिन विशेषतौर पर भगवान शिव को ही समर्पित होता है लेकिन सावन माह में पड़ने वाला सोमवार बहुत ही खास माना जाता है। इस माह सावन का त्योहार 25 जुलाई से शुरू होकर अगले माह यानी 22 अगस्त तक रहेगा। ऐसे में कुल चार सोमवार का आगमन हो रहा है जब-जब आप भगवान शिव की आराधना कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के पहले ही सोमवार यानी 26 जुलाई को शुभ योग बन रहे हैं जो शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस शुभ योग व उसके महत्व के बारे में।

सौभागय योग

हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह के पहले सोमवार यानी 26 जुलाई 2021 को सौभाग्य योग बन रहा है। यह योग 26 जुलाई की रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग लग जाएगा। चलिए अब इस योग के महत्व के बारे में जानते हैं।

सौभाग्य योग का महत्व

सौभाग्य योग जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है कि यह योग बहुत ही सौभाग्यशाली होता है, यह सदा मंगल करने वाला होता है। इतना ही नहीं यह अपने नाम के अनुसार भाग्य को बढ़ाने वाला होता है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में की गई शादी से वैवाहिक जीवन सुखमन रहता है। लेकिन आप शादी अपनी कुंडली या फिर राशि के अनुसार ही शुभ लग्न में करें अगर ये शुभ लग्न इस दौरान पड़ रहा है तो यह आपके लिए बहुत फलदायक साबित होगा। सौभाग्य योग में व्यापार व्यवसाय की सफलता सुनिश्चित होती है।

शोभन योग का महत्व

यह तो आप जान ही चुके हैं कि 26 जुलाई को दो योग बन रहे हैं सौभाग्य और शोभन। जिसमें शोभन योग रात्रि में 10 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ हो रहा है। इस खास योग में समस्त धार्मिक कार्य सफल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य सफल और यात्रा फलदायी साबित होती है।