Breaking News

साल 2022 के अंत तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य देव, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

ज्योतिष में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान-  सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव साल 2022 के अंत तक कुछ राशियों पर विशेष कृपा करेंगे।

सिंह राशि- 

  • कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें।
  • धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।
  • माता का सहयोग मिलेगा।
  • माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैंष
  • किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
  • बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
  • परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- 

  • कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी।
  • भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी।
  • घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
  • वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
  • नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
  • आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
  • माता का सानिंध्य मिलेगा, वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • नौकीर में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- 

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें।
  • घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
  • कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी।
  • माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा।
  • लाभ में वृद्धि की संभावना है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

 मीन राशि- 

  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि रहेगी।
  • नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
  • भाइयों के सहयोग से परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी।
  • धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।