Breaking News

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, जानें कब दिखेगा ये ग्रहण, सूतक का समय समेत सभी जानकारियां

आज  साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (last solar eclipse)लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक (Scientist)महत्व होता है। पृथ्वी के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (total solar eclipse)दिखाई देगा, जबकि कुछ हिस्सों में वलयाकार ग्रहण दिखेगा। इस दौरान सूर्य कन्या राशि में विराजमान होंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण-

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अमेरिका, समोआ, बरूनी, कंबोडिया, चीन, तिमोर, फिजी, जापान, मलेशिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सोलोमन, सिंगापुर, पपुआ, न्यू गिनी, ताईवान, थाइलैंड, वियतनाम, आस्ट्रेलिया, दक्षिणी हिन्द महासागर , इंडोनेशिया, फिलीपींस और दक्षिणी पेसिफिक सागर आदि से देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण का समय-

भारतीय समयानुसार रात 08 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और देर रात 02 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।।
इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण का सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। इस दौरान ये राशि वाले वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर कंट्रोल रखें। इस दौरान शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। कर्ज देने और लेने की स्थिति से बचें।

सूतक काल नहीं होगा मान्य

14 अक्टूबर को लगने वाला यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।
– ग्रहणकाल में कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
– ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
– ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। ।
– ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं-

ग्रहण के दौरान क्या करें-

1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
3. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।