Breaking News

साड़ी पहन लड़की ने मारी बैकफ्लिप, वीडियो देख एक्टर टाइगर श्रॉफ के भी उड़े होश

सोशल मीडिया पर अब तक लाखों वीडियो वायरल हो चुकी है। जिसमें से कई वीडियो को देख लोग हैरान रह जाते है। तो कुछ वीडियो मजेदार भी होती है। इतना ही नहीं, कई लोग अपनी वायरल वीडियो की वजह से आज सोशल मीडिया के स्टार बन चुके है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक लड़की की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में लड़की साड़ी में बैकफ्लिप करते नजर आ रही है। जिस देख लोग हैरान है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ भी इस लड़की के फैन हो गए।

दरअसल सोशल मीडिया पर इस लड़की की बैकफ्लिप को काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई लड़की की वीडियो को शेयर कर रहा है। इस वीडियो को सबसे पहले ट्विटर यूजर आकाश रानिसन ने शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर आकाश ने लिखा, ‘महिलाएं वह सब कुछ कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं… और वो इसे बेहतर भी करती हैं। वे कई ऐसे काम भी कर सकते हैं जो पुरुष नहीं कर सकते। मिलिए मिली सरकार से, जिसकी साड़ी में बैकफ्लिप इंटरनेट पर रिकॉर्ड बना रही है। वो टैलेंट का पावरहाउस हैं।’ वहीं, अब हर कोई जानना चाहता है कि ये महिला कौन है? तो आइए आपको बताते है कि महिला कौन है?

इस वीडियो में बैकफ्लिप करते नजर आ रही लड़की कोई और नहीं बल्कि, इंटरनेशल योग गोल्ड मेडलिस्ट मिली सरकार है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर मिली सरकार की कई वीडियो वायरल होती है। जिसमें वह हैरतअंगेज योग आसन करती नजर आती है।