Breaking News

सहारनपुर : गुण्डा नियंत्रण के अन्तर्गत दो अभियुक्तों को किया गया जिला बदर

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,वरिष्ठ संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय द्वारा दो अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण के अन्तर्गत जिला बदर किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व  रजनीश कुमार मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नफीस पुत्र नाजिम निवासी दूधगढ थाना चिलकाना एवं अशोक पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम पाण्डाखेडी थाना नानौता को जिला बदर किया गया है।