Breaking News

सरकारी नौकरी में टॉप पोजिशन पर हैं ये 7 खिलाड़ी, धोनी बनें लेफ्टिनेंट कर्नल तो चहल का काम देख उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। जिस वजह से इन्हें अपने देश में तो प्यार मिला ही है लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग भारत के बाहर भी है। ऐसे में क्रिकेट के अलावा भी कई जिम्मेदारियां है, जो इन खिलाड़ियों पर है। सबसे बड़ी बात, भारत सरकार ने भी इन खिलाड़ियों को कई जिम्मेदारियां दी है। तो आइए आपको उन खिलाड़ियों को बारे में बताते हैं। जिन्हें कई जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में चहल सबसे कम उम्र के ऐसे खिलाड़ी है जो अपने काम के दम पर सरकारी नौकरी में टॉप पोजिशन बनने में कामयाब हुए हैं।

धोनी बने लेफ्टिनेंट कर्नल
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं लेकिन ये भी सच है कि धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं। उन्होने टीम इंडिया को एक नए शिखर पर पहुंचाया था। इसी काम से प्रभावित होकर भारतीय आर्मी में उन्हें लेफ्टिनेंट करनल के रूप में नियुक्त किया गया।dhoniसाल 2015 में महेंद्र सिंह धोनी को ये पद दिया गया था। जिसके बाद से वह अपने खाली समय भारतीय सेना के नौजवानों के साथ ही बिताते हैं। बता दें कि धोनी शुरू से ही आर्मी में जाना चाहते थे।

इंडियन एयरफोर्स ने किया सचिन तेंदुलकर को सम्मानित
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट जगत में भगवान का दर्जा दिया गया हैं। वह टीम इंडिया के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक हैं। सचिन को उनकी सफलता के लिए इंडियन एयरफोर्स की तरफ से सम्मानित किया गया था।Sachinसाल 2010 में सचिन को इंडियन एयरफोर्स का ग्रुप कैप्टन बनाया गया था। वहीं, समय निकालकर सचिन कई बार एयरफोर्स की वर्दी में नजर आए हैं।

पंजाब पुलिस ने दी हरभजन को खास जिम्मेदारी
हरभजन सिंह टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल है। उनकी गेंदबाजीं के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज भी ढेर हुए है। उन्होंने टेस्ट मैच में 700 से ज्यादा विकेट लिए हैं।Harbhajan-Singhउनके इस शानदार काम से पंजाब पुलिस काफी ज्यादा प्रभावित हुई थी। जिस वजह से पंजाब पुलिस में हरभजन सिंह को डीएसपी बनाया गया है।

कपिल देव को मिला लेफ्टिनेंट कर्नल का पद
कपिल देव टीम इंडिया के सबसे सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उनके दम पर टीम इंडिया ने 1983 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उनके योगदान से भारतीय आर्मी काफी ज्यादा प्रभावित हुई थी।कपिल-देवजिसके चलते 2008 में उन्हें इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया। इसके अलावा 2019 में कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांसलर भी नियुक्त किया गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक पहुंचे उमेश यादव
उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी गेंदबाजी साल 2017 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में देख हर कोई हैरान रह गया था।umesh-yadav_s_650_060415082853उनके इसी योगदान के बाद भारतीय रिजर्व बैंक में उन्हें सम्मानित किया गया। रिजर्व बैंक में उन्हें असिस्टेंट मैनेजर का पद दिया गया।

हरियाणा पुलिस ने जोगिंदर शर्मा
क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला काफी मुश्किल से देखने को मिलता है। सिर्फ वर्ल्ड कप में ये दोनों टीम टकराती है और हमेशा टीम इंडिया का पडला ही भारी रहा है। साल 2007 में भी ऐसा ही हुआ। टी- 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा के हाथ में दिया गया।Joginder-Sharmaऔर अपनी दमदार गेंदबाजी से जोगिंदर ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। हालांकि वे ज्यादा वक्त तक टीम का हिस्सा नहीं रहे और बाहर हो गए। लेकिन अब जोगिंदर हरियाणा पुलिस में डीसीपी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। जिसमे वह अपना काम बखूबी निभाते नजर आए है।

युजवेंद्र चहल बने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
युजवेंद्र चहल इस समय भारती क्रिकेट टीम के सबसे पॉपुलर गेंदबाज हैं। उनकी फिरकी का आगे बड़े- बड़े खिलाड़ी पस्त हुए हैं। इसी वजह से चहल ने बड़े ही कम समय में क्रिकेट टीम में जगह पक्की की हैं।CHAHALबहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसके अलावा चहल ‘इनकम टैक्स डिपार्टमेंट’ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दावा है कि वह अपने खाली समय में इस काम को करते हैं।