Breaking News

समुद्र की खतरनाक लहरों से लड़ कर ऐसे मिली मोहब्बत, अब हो गये ‘एक दूजे के लिए’

कहावतों और कहानियों में भले ही कहा जाये कि आपको सच्चा प्यार कहीं भी और कभी भी मिल सकता है। जी हां, ऐसा ही सच्चा प्यार लखनऊ की नूपुर गुप्ता को तब मिला जब वह अपनी जिन्दगी खो देने वाली थीं। नूपुर गुप्ता को भी अपना जीवनसाथी एक ऐसे मौके पर मिला, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं लगा सकता है। साल 2019 में फरवरी महीने के दौरान गोवा में नूपुर दो सप्ताह के लिए योग शिक्षण संस्थान में थी। उन्हें गोवा का समुद्र तट बहुत पसंद आ रहा था। एक दिन योगाभ्यास के दौरान नूपुर ने सोचा कि गोवा के बीच पर समुंदर में तैरा जाये।

तैरने के बारे में सोचने से पहले नूपुर को यह नहीं मालूम था कि समुद्र की लहर काफी उफान पर है। तेज लहरों के साथ तैरना काफी कठिन है। नूपुर उस दिन तैरने लगी। वह सामान्य से अधिक दूर तैरते हुए चली गई। इस बीच वह मजबूत लहरों में फंस गई। नूपुर को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था और समुद्र ने उसे अपने ओर खींच लिया है। नूपुर ने लगातार तैरने की कोशिश की लेकिन किनारे तक पहुंचने में नाकाम रही। जल्द ही वह हवा के लिए हांफना शुरू कर दीं और थक गयीं।

noopur gupta 2

तभी नूपुर ने एक व्यक्ति को अपनी ओर आते देखा। वह एटिला बोस्न्याक था। वह उसके पास तैरते हुए पहुंचा और नूपुर का हाथ पकड़कर उसे समुद्र से बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान लाइफगार्ड भी वहां मौजूद थे। लाइफगार्ड की मदद करके बाहर निकाला गया। जैसे ही दोनों तट के किनारे पहुंचे तो नूपुर ने देखा कि एटिला ने कंधे, जांघ और अंगुलियों से खून बह रहा था। उसके बाद उसने घाव के लिए मरहम का इंतजाम किया। इसके बाद दोनों ने चॉकलेट आइसक्रीम खाई और यही से दोनों के बीच प्यार की शुरूआत हुई।

नूपुर और एटिला ने साथ में कुछ फोटो क्लिक कराई। दोनों ने एक दूसरे के बारे में जाना और फिर बीच पर मुलाकातें बढ़ने लगीं। नूपुर और एटिला दोनों ही एक दूसरे के करीब आ गये। इतना ही नहीं, गोवा में दोनों ने अपनी फ्लाइट कैंसिल की और एक हफ्ते और साथ गुजारने का फैसला लिया। उसके बाद नूपुर केरल वापस आई, जहां वो रहती थी। एटिला नीदरलैंड वापस गया। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच वीडियो कॉल और व्हाट्सऐप पर बात होती रही। अब दोनों ही एक-दूसरे के साथ हैं। यह प्रेम कहानी समुद्र की लहरों के साथ पैदा हुई फिर परवान चढ़ी।