Breaking News

सब्जी-राशन लेने गया बेटा ले आया दुल्हनिया, परिवार ने घर में नहीं दी एंट्री

कोरोना वायरस के कारण से पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों का घरों से निकलना प्रतिबंधित है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक युवक सब्जी और राशन लेने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब वापस लौटा तो दुल्हनिया लेकर आया जिसे देख कर मां के होश उड़ गए। दरअसल यह बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था।

सब्जी-राशन लेने गया बेटा ले आया दुल्हनिया, मां बोली- Lockdown तोड़ा, घर में नहीं आने दूंगी..

जानकारी के मुताबिक, युवक ने तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन वह कोर्ट में शादी नहीं कर पाया था। आज जब युवक राशन के लिए निकला और लौटा तो उसके साथ उसकी दुल्हन भी थी।

युवक जब दुल्हन लेकर घर पहुंचा तो परिजनों ने दोनों को ही अपनाने से इनकार कर दिया। बस फिर क्या था। मामला थाने पहुंच गया। दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में मौजूद थे। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी।  शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का भी कोई सबूत नहीं है। जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है। पूरा मामला थाने में पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है। पुलिस का कहना और कि दोनों बालिग हैं और किसी पक्ष से कोई शिकायत भी नहीं है। इसलिए उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

young man returned home with his bride amid lockdown in sahibabad

लड़का अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर किराए के मकान में चला गया है। लड़के की मां ने फिलहाल साफ शब्दों में कह दिया है कि लॉक डाउन खत्म होने से पहले घर आने की जरूरत नहीं है।