Breaking News

शुभ होता है इन जीव जन्तुओ को सपने देखना, बनता है धनलाभ का संयोग

स्वप्न शास्त्र हमारे स्वप्नों का सार बताता है | हालाँकि विज्ञान का मानना है कि सपने सिर्फ हमारे दिमाग के विचार, तस्वीरें और भावनाओ का एक संग्रह है, जो नींद के विभिन्न चरणों में अनायास ही उत्पन्न होते है | परन्तु इसके विपरीत स्वप्नशास्त्र कहता है कि आने वाले सपने किसी ना किसी चीज का संकेत देते है | आज की इस पोस्ट में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है | आज हम आपको उन सपनो का अर्थ बताएंगे, जिनमे आप किसी जानवर को देखते है | सपने में देखा गया हर जानवर अलग संकेत देता है, तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

सपने में काले नाग का दिखाई देना शुभ संकेत देता है | ये आपके यश और पद में वृद्धि होने का संकेत देता है | इसके अलावा ये इस बात का भी संकेत देता है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है |
सपने में खरगोश को देखना भी शुभ संकेत है | ये जीवन में प्रेम प्राप्ति को दर्शाता है | वहीँ वैवाहिक जातको के लिए ये रिश्ते में मजबूती को दर्शाता है |  साथ ही ये इस बात का भी संकेत देता है कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे है, आपको उसमे सफलता अवश्य मिलेगी |
यदि अपने सपने में छिपकली को देखा है, तो ये आपके आर्थिक स्थिति के लिए शुभ संकेत है | ये इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही धनलाभ होने वाला है और कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है | भविष्य में किये गए कार्य आपको शुभ फल प्रदान करेंगे |
स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में बकरी को देखना कामकाज को लेकर शुभ संकेत देता है | ये इस बात का संकेत देता है कि कामकाज को लेकर की गयी आपकी यात्रा सफल होंगी | इसके अलावा ये नौकरी या व्यवसाय में बदलाव का भी संकेत देता है |
सपने में मछली को देखना शुभ माना गया है | ये इस बात का संकेत देता है कि आपका अटका हुआ धन जल्द ही प्राप्त होने वाला है | इसके अलावा अविवाहित जातको के लिए ये विवाह को लेकर शुभ संकेत देता है |
सपने में शेर को देखना अच्छा संकेत देता है | इसके कई मायने होते है | ये सपना बताता है कि कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने वाला है | आपका कोई अटका हुआ काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा होने वाला है | इसके अलावा कोर्ट कचहरी के मामलो में आपको सफलता मिलने वाली है |
सपने में हाथी को देखना धन प्राप्ति का संकेत देता है | ये कारोबार और समाज में आपकी उन्नति का भी संकेत देता है | इसके अलावा ये इस बात को भी दर्शाता है कि जीवन की कोई भी समस्या आपको डिगा नहीं सकती है | आप उसका सामना करने में पूरी तरह सक्षम है |