Breaking News

शुक्रवार की रात करे ये गुप्त उपाय, खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे

हमारे हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी को समर्पित है | माँ लक्ष्मी को धन धान्य की देवी कहा गया है | शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है कि यदि माँ लक्ष्मी किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाए | तो उसके जीवन में धन धान्य, सम्पन्नता और ऐश्वर्य में असीमित वृद्धि होने लगती है | शास्त्रों में माँ लक्ष्मी की पूजा गुप्त रूप से करने को कहा गया है, बताया गया है कि इस तरह की गयी पूजा से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है | ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपकी मदद कर सकते है |
श्रीहरि का अभिषेक
 
 
भगवान विष्णु इस सृष्टि के पालनहार है | शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान विष्णु का जल से अभिषेक करने से जीवन के संकट टल जाते है | इसीलिए शुक्रवार की रात आप भगवान विष्णु का जल से अभिषेक अवश्य करे |
दीपक
 
 
यदि आप धन की कमी का सामना कर रहे है, तो आप यह उपाय करे | आप शुक्रवार की रात घर के ईशान कोण में गाय के घी से दीपक प्रज्वल्लित करे, साथ ही दीपक के लाल धागा भी बाँध दे | ये उपाय आपको धन से जुडी समस्याओ से छुटकारा दिलाएगा |
सफेद रंग की चीजों के दान
 
 
शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों के दान का बड़ा महत्व है | इसीलिए आप शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करे | साथ ही इस दिन आप तीन कुंवारी कन्याओ को खीर का सेवन कराये | इस दिन श्रीयंत्र का दूध से अभिषेक करना बेहद शुभ बताया गया है |
माँ लक्ष्मी के 8 स्वरूपों का पूजन
 
 
हमारे शास्त्रों में माँ लक्ष्मी के 8 स्वरूप बताये गए है | माता के प्रत्येक रूप का अपना महत्व है | आप शुक्रवार के दिन माता के आंठो स्वरूपों का पूजन करे | इससे आपके जीवन की हर समस्या का अंत होगा | माता के पूजन के साथ आप माता के आंठो स्वरूपों के मूलमंत्र का जाप अवश्य करे | ये मूलमंत्र इस प्रकार है |
1.माँ आदिलक्ष्मी – ॐ श्रीं।।
2.माँ धनलक्ष्मी – ॐ श्रीं क्लीं।।
3. माँ धान्यलक्ष्मी – ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं।।
4. माँ गजलक्ष्मी – ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं।।
5.माँ सन्तानलक्ष्मी – ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं।।
6.माँ वीरलक्ष्मी ॐ – क्लीं ॐ।।
7.माँ विजयलक्ष्मी – ॐ ऐं ॐ।।
8.माँ विद्यालक्ष्मी –ॐ श्रीं श्रीं।।