Breaking News

राशिफल 17 जुलाई 2020 : जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज धन की आवक अच्छी रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा | आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ निर्णय ले सकते है | इस राशि के व्यापारी कहीं निवेश करने के बारे में विचार कर सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आप मानसिक रूप से मजबूती महसूस करेंगे | आपका कोई मित्र आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | ऑफिस में लोग आपकी बातो से आकर्षित होंगे | इस राशि के विवाहित जातको को जीवनसाथी से कोई मनचाही चीज उपहार के रूप में मिल सकती है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ खर्चे होने वाले है, जिन्हे लेकर आपको योजना बनाने की जरूरत है | आज घर के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | आपका दाम्पत्य अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात को अचानक बहस की स्थिति पैदा हो सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को जल्द ही तरक्की प्राप्त होने वाली है | कुछ नए खर्चे अचानक सामने आ सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | शाम के समय आपको थकान महसूस हो सकती है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे कुछ लंबित काम भी पुरे कर लेंगे | आज शाम के समय पुराने दोस्तों से मिलने का प्लान बन सकता है | इस राशि के लोहे के व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होने वाला है | प्रेम जीवन में उतार चढाव आने की सम्भावना है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | ऑफिस में किसी काम में आप उलझ सकते है, हालाँकि आपका अनुभव आज काम आने वाला है | आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की भविष्य की प्लानिंग कर सकते है | आज जीवनसाथी आपके साथ रिश्ते में ताजगी लाने की कोशिश करेगा |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | आपकी सेहत में आज गिरावट आ सकती है, खानपान को लेकर सतर्क रहे | इससे आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है | आज ऑफिस में किसी से अकड़ से पेश ना आये, परेशानी में पड़ सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप ऑफिस से जल्दी फ्री हो सकते है, इससे आपको परिवार के साथ समय बीतने का मौका मिलेगा | इस राशि के जो जातक प्रेम में है, वे प्रिय से मन की कोई बात शेयर कर सकते है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपके खर्चो में कमी आएगी, जिससे राहत भरे नजर आएंगे | ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आपको ऑफिस में अधिक देर रुकना पड़ सकता है | जो जातक प्रेम जीवन में है, वे किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है, आप सावधान रहे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | आज आपको अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आप आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | परिवार में लम्बे समय से चल रहे किसी विवाद को आज आप निपटने में सफल होंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर आलस ना करे |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार के साथ वक़्त बिताने से आपको उनकी जरूरतों का पता चलेगा | आज कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलने से आप प्रसन्न दिखाई देंगे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा | सेहत कमजोर रह सकती है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको किसी काम में मित्र से मदद मिलने वाली है, जिस वजह से आपका काम जल्दी हो जायेगा | आज आपको ससुराल पक्ष से कोई बड़ा फायदा होने वाला है | व्यापार में साझदारो के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते है, लेकिन आप समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे |