Breaking News

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन कर रहे एक-दूसरे को डेट, सगाई पर भी बोले कपल!

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)और कुशाल टंडन (Kushal Tandon)ने साथ में शो बरसातें- मौसम प्यार का में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी दर्शकों (audience)को बेहद अच्छी लगी। शो में दोनों की कैमिस्ट्री (Chemistry)देखकर कई बार उनके रिलेशन की खबरें आई हैं। हालांकि ना तो शिवांगी और ना ही कुशाल ने कभी इस पर कमेंट किया है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर दोनों के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अब अपने रिश्ते पर सगाई कर पक्की मुहर लगाना चाहते हैं।

सगाई करने वाले हैं शिवांगी-कुशाल

मीडिया के रिपोर्ट मुताबिक शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन शो के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनों फिलहाल सीरियस रिलेशनशिप में हैं और अब अपने रिलेशन को अगले लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि शिवांगी और कुशल जल्द सगाई करने का फैसला कर रहे हैं। दोनों ने अब तक अपना रिलेशनशिप स्टेटस इसलिए सभी से छिपाया क्योंकि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना चाहते हैं और सही समय पर अपने रिश्ते का ऐलान करेंगे।

हालांकि यह खबर कितनी सच है और कितनी गलत इसके बारे में तो दोनों स्टार्स ही बता सकते हैं। वेबसाइट ने जब दोनों को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो किसी का इस पर कमेंट नहीं आया है।

इनके साथ भी जुड़ा है शिवांगी का नाम

बता दें कि इससे पहले शिवांगी का नाम बालिका वधु 2 के उनके को-स्टार रणदीप राय के साथ भी जुड़ा था। हालांकि 2022 में शिवांगी ने इन खबरों को साफ गलत बताया था और कहा था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। शिवांगी को फेम शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिला है जिसमें उन्होंने नायरा का किरदार निभाया था। शो में उनकी और मोहसिन खान की जोड़ी को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। उस वक्त दोनों के रिलेशन की भी खूब खबरें चर्चा में रहती थीं। हालांकि फिर कहा जाने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।