Breaking News

शादी की पहली रात दूल्हे का हाई वोल्टेज ड्रामा, दुल्हन के साथ की मारपीट, वजह जान हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां पर शादी के सात फेरे लेने के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची। तो दूल्हा और दुल्हन के बीच सुहागरात वाली रात ही हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।shadi_1-990x520जिसके बाद दुल्हन को बड़ी ही बेहरमी के साथ मारा गया। हैरानी की बात ये है कि इस विवाद को देख ससुराल वाले भी दुल्हन को मारने के लिए आगे बढ़ गए। जिसके बाद सभी ने मिलकर दुल्हन के साथ मार-पीट की। इस घटना ने दुल्हन को झंझोर कर रख दिया। जिसके चलते दुल्हन अगले ही दिन अपने घर लौट गई।

अगले दिन मायके पहुंचकर दुल्हन ने घटना की सारी जानकारी अपने परिवार को दी। जिसके बाद लड़की के मायके वाले भी मामले को सुलझाने के लिए ससुराल पहुंचे। लेकिन यहां पर विवाद और ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद दुल्हन भी अपने ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं थी।shadiवहीं, दुल्हन की इस हालत को देख ये मामला मायके पक्ष वाले पुलिस तक लेकर गए। मंगलवार को दुल्हन ने पुरन्दरपुर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान महिला पुलिस को अपनी चोट के निशान दिखाए और साथ ही दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया और मारपीत का आरोप लगाया।

दूसरी तरफ ससुराल वालें भी इस पूरी घटना में दुल्हन को दोषी बता रहे थे। दूल्हे के मुताबिक, ससुराल आने के बाद वह लगातार फोन पर लगी थी और किसी से बात कर रही थी। जिस वजह से घर में सभी के बीच बाते शुरू हो गई। इसी वजह से जब फोन के लिए सवाल किया गया तो वह काफी ज्यादा भड़क गई।shadi upइसी वजह से कहासुनी हुई और फिर लड़ाई बढ़ती गई। हालांकि, दुल्हन का कहना है कि दूल्हा सुहागरात की रात कमरे में आने के तैयार ही नहीं था। उसे घरवालों ने जबरदस्ती भेजा लेकिन वह कमरे में आते ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी।