Saturday , September 28 2024
Breaking News

शादी की पहली रात गायब हुआ दूल्हा मिला पेड़ पर लटका, तीन दिन से हो रही थी छानबीन

कुछ दिन पहले मामला सामने आया था कि दूल्हा शादी की पहली रात ही गायब हो गया था। दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल था और परिवार जन उसे ढूंडने में लगे थे। करीब तीन दिन के बाद दूल्हे का पता चला लेकिन परिवार जन और दुल्हन के लिए बुरी खबर लेकर आया। तीन दिन के गहन पड़ताल के बाद दूल्हे की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। दूल्हे की लाश उसके गांव के दो किलोमीटर दूर पाई गई। फिलहाल, अभी पता नहीं लगाया जा सका है कि उसकी हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की है। मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है और गायब हुआ दूल्हा सिसइया गांव का प्रधान था।

थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया साहब के रहने वाले परिमाल सिंह यादव सोसाइटी में सचिव हैं। उनका छोटा बेटा लोकेन्द्र यादव सिसैइया गांव का प्रधान है। 9 दिसम्बर को लोकेन्द्र की शादी हुई थी। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में बड़े धूमधाम से गई। शादी होने के बाद 10 दिसंबर को दुल्हन की विदाई कराकर दूल्हा घर आ गया। शादी की पहली रात दूल्हे ने दो लोगों को रात के 11 बजे कॉल किया और चला गया।

काफी देर तक वापस न आने पर परिवार ने तलाश शुरू कर दी। लेकिन वह नहीं मिला। सुबह होते ही परिजन थाने पहुंच गये। बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से लोकेंद्र का पता लगाने में लगी थी। लोकेंद्र ने जिसे कॉल किया था, वह भी गांव के लोग ही थे जिनसे पूछताछ की जा रही थी। लड़की का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

कई नंबरों का सीडीआर निकलवाया। परिजन और गांववाले प्रधान को खोज रहे थे। शनिवार शाम को घर से करीब दो किमी. की दूरी पर बिहारीपुर गांव में एक खेत से प्रधान की लाश पेड़ से लटकी मिली। कुछ ही देर में शिनाख्त हुई तो हजारों की तादायत में लोग मौके पर उमड़ पड़े। इंस्पेक्टर बिरजाराम भी पीछे से फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गये। लड़की की मेंहदी छूटने से पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया।