Breaking News

शमा सिकंदर ने कोट के बटन खोल दिए बोल्ड पोज, देखे एक्ट्रेस की नई तस्वीर

टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर फिलहाल पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शमा सिकंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। शमा सिकंदर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। फैंस उनकी बोल्ड तस्वीरों को खूब पसंद करते रहते हैं। शमा सिकंदर एक बार फिर से अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसमें अभिनेत्री का हॉट और बोल्ड लुक देखने को मिल रही है। शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शमा सिकंदर रेड और ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर में शमा सिकंदर रेड कलर के सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने रेड कलर का कोट पहना हुआ है। साथ ही ब्लैक कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शमा सिकंदर ने बैल शैंडल पहनी हुई है और बालों को खोला हुआ है। इस तस्वीर में शमा सिकंदर अपने कोट के बटन खोल बोल्ड अंदाज में पोज देती हुआ दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर शमा सिकंदर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर शमा सिकंदर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। शमा सिकंदर ने फिलहाल एक्टिंग को अलविदा कहा हुआ है। बावजूद इसके उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों फैंस फॉलो करते हैं। आपको बता दें कि शमा सिकंदर कई टीवी सीयिरल और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। समा जहां अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं वहीं उनकी खूबसूरती के भी जमकर चर्चें रहते हैं। शमा सिकंदर को साल 2003 में प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है’ से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ‘पूजा मेहता’ था।