Breaking News

शनिवार के दिन इन 5 चीजों के सेवन मात्र से ही शनिदेव के प्रकोपों से मिलती है मुक्ति

शनिदेव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि देव न्याय के देवता कहे जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव व्यक्ति के कर्मों के मुताबिक उसे फल प्रदान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि शनि देवता की नाराजगी से बड़े बड़े राजाओं तक का वैभव पल भर में समाप्त हो जाता है। यही कारण है कि लोग शनि देवता की साढ़ेसाती और ढैय्या से डरते हैं और उससे मुक्ति पाने के लिए तरह तरह के उपाय करते रहते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं कि जिनका शनिवार के दिन खाने से शनिदेवता के प्रकोप से मुक्ति पाई जा सकती है।

उड़द दाल की खिचड़ी
ज्यादातर लोग शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन करना पसंद करते हैं। मगर शनिवार के दिन अगर उड़द के दाल की खिचड़ी खाएंगे तो इससे शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं साथ ही शनि देवता के प्रकोप से मुक्ति भी मिलती है।

काले तिल का सेवन
शनिवार के दिन काले तिल को खाने मात्रा से शनि देवता का प्रकोप कम हो जाता है और शनि देव प्रसन्न भी हो जाते हैं।

गुलाब जामुन का सेवन
यदि कोई व्यक्ति शनि ग्रह के दोष से ग्रसित है तो उसे शनिवार के दिन गुलाब जामुन का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन गुलाब जामुन खाने से शनि देवता शांत होते हैं।

सरसों के तेल से बनी चीजों का सेवन
शनिवार के दिन शनि देवता को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है इसलिए माना जाता है कि अगर शनिवार के दिन सरसों के तेल में बनी हुई चीजों का सेवन किया जाए तो शनि देवता व्यक्ति को लाभ पहुंचाते हैं।

काले चने का सेवन
ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन काले चने की सब्जी का सेवन करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और शनि दोष के कारण से अटके पड़े सभी काम शुरू हो जाते हैं।