Breaking News

विषैले सांप समेत 5 नई प्रजातियों की खोज, अरुणाचल प्रदेश से सटे क्षेत्र में मिला अनूठा सफेद गालों वाला बंदर

हिमालय में बसे तिब्बत में पांच नये जीवों की खोज की गई है। यह जीव पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाये जाते। इनमें एक अनूठा सफेद गालों वाला मकैक बंदर भी है, जिसे भारत की अरुणाचल से सटी सीमा के निकट पाया गया है। मौजूदा खोज को आठ वर्ष तक वन्य जीवों की खोज के लिए हुआ अभियान का परिणाम बताया जा रहा है। चीन के कब्जे में मौजूद तिब्बत को चीन अपना स्वायत्त क्षेत्र बताता है, यहां क्षेत्रीय वन विभाग ने इस अध्ययन को अंजाम दिया। इन क्षेत्रों को विषम परिस्थितियों की वजह से आमतौर पर जीवन से रहित माना जाता है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स केअनुसार यह अपनी तरह का दूसरा अध्ययन था और इसे 6346 वर्ग किमी क्षेत्र में करीब 900 अध्ययनकर्ताओं द्वारा अंजाम दिया गया।

यह जीव खोजे गए विशेष किस्म का मकैक बंदर :

इसे पुराने समय के ग्रिगेरियस बंदरों के वंश में रखा गया है। यह सफेद गालों की वजह से अलग पहचान रखता है। इसे सबसे पहले 2015 में देखा गया। सर्प : बुशमास्टर प्रजाति के प्रोटोबोथ्रोप्स हिमालयनस नामक सांप की खोज की गई। यह डेढ़ मीटर लंबा और लाल सिर वाला सांप जहरीला होता है और 2012 में सबसे पहले देखा गया। मेढ़क : तीन प्रजातियों के मेढक भी तिब्बत में खोजे गए हैं। 20 जीव तिब्बत में पहली बार मिले : अध्ययनकर्ताओं को 20 जीव भी तिब्बत में पहली बार मिले।