Breaking News

रोनाल्डो के नाम एक और विश्व रिकार्ड, सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बने

महान फुटबॉलर (great footballer) क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo) सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर (most goalscorer footballer) बन गये हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों (international matches) में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड पहले से ही रोनाल्डो के नाम है। रोनाल्ड ने अब तक कुल 806 गोल कर दिये हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने महान फुटबॉलर जोसेफ बाइकन ने फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोनाल्डो ने यह रिकॉर्ड अपने 806वें गोल के बाद तोड़ा है। यह गोल उन्होंने Manchester United बनाम Tottenham के एक रोमांचक मुकाबले में किया है। सुपरस्टार एथलीट टॉम ब्रैडी ने रोनाल्डो के इस कीर्तिमान पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में स्माइली शेयर कर रोनाल्डो को बधाई दी है।

रोनाल्डो ने पिछले साल जनवरी में ही पेले का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस वक्त पेले के ऑफिशियल अकाउंट पर 757 गोल दिखाये गये थे। रोनाल्डो के आगे निकलते ही पेले के रिकॉर्ड में भी बदलाव हो गया था. उनकी गोल संख्या बढ़ाकर 767 कर दी गयी थी। रोनाल्डो के इस उपलब्धि पर ब्राजील के स्टार फुटबॉलर पेले ने बधाई दी थी।