Breaking News

रोज सुबह पत्नी सुनीता अनिल कपूर के साथ करतीं हैं ये काम, जिससे मिलती है उन्हें सफलता

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का आज जन्मदिन हैं और आज वो अपना 64वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके इस उम्र में भी इतनी फिटनेस देखकर सभी हैरान रहते हैं और वो बीते 4 दशकों से अधिक वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। वो आज भी जैसे पहले दिखते थे वैसे ही आज भी दिखते हैं। अनिल कपूर वह शख्स हैं, जिन्होंने नई पीढ़ी को भी फिटनेस और काम के प्रति सीख देते रहते हैं। उन्होंने कभी भी थकने की बात नहीं कही। खुद अनिल कपूर बताते हैं कि उन्होंने पिता सुरिंदर कपूर से ईमानदारी और मेहनत के सभी गुण सीखे हैं।

अपने करियर में सफलता के लिए अनिल कपूर पत्नी सुनीता को भी श्रेय देते हैं। जब उनसे ये पूछा गया कि आखिर कैसे वह आज भी पहले की तरह ही पूरे जोश से काम कर रहे हैं। अनिल कपूर ने बताया था कि उनकी पत्नी सुनीता उन्हें हमेशा काम पर जाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। उन्होंने अपनी एक बार ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के इंस्टाग्राम पेज पर अपनी लव लाइफ के बारे में लिखा था, ‘मैं हर सुबह एक नई प्रेरणा के साथ उठता हूं। आप जानते हैं, क्यों? इसलिए क्योंकि वह हर दिन कहती हैं कि कल जो तुमने पैसे दिए थे, वो सब खत्म हो गए। इसके बाद मैं बेड से उतरता हूं और काम के लिए दौड़ जाता हूं।’

बता दें अनिल और सुनीता कपूर ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1984 में शादी की थी। तब सुनीता मॉडलिंग किया करती थीं। सुनीता के पिता एक बैंकर थे, जबकि उस समय अनिल कपूर अभिनय की दुनिया में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि सुनीता को कभी मेरे बैंक बैलेंस की चिंता नहीं रही। उसे यह मालूम था कि एक दिन मैं करियर में उस मुकाम पर पहुंचूंगा कि उसके साथ जिंदगी अच्छे से गुजार सकूं। जब घर में एक कुक की जरूरत थी तो सुनीता हमेशा कहती थीं कि वह किचन नहीं संभालेंगी। अगर मैं उसे कुक करने को कहता तो वह मुझे किक मार देती। मैं जानता था कि उससे शादी करने से पहले मुझे कुछ तो बनना ही होगा।

अनिल कपूर ने बताया कि जब मुझे ‘मेरी जंग’ फिल्म में पहला ब्रेक मिला था तो उन्होंने घर, किचन और कुक के बारे में पहले सोचा। तब सुनीता से कि चलिए, कल शादी कर लेते हैं। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन के बंध गए। आपको बता दें कि 4 दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर और 60 साल की उम्र के बाद भी शानदार फिटनेस के लिए अनिल कपूर की अकसर तारीफ की जाती है।