Breaking News

रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, वित्त मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन को लेकर किया बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। वित्त मंत्री द्वारा ऐलान किया गया है कि देश में 40 हजार रेलगाड़ी डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। इसे उन सभी यात्रियों को काफी फायदा होगा जो रेलवे में यात्रा करते हैं। वित्त मंत्री में अपने बजट भाषण में कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 40 हजार रेलगाड़ी डिब्बों को वंदे भारत की तर्ज पर बदला जाएगा। आर्थिक गलियारा बनाने से ट्रेनों के परिचालन में सुधार भी आएगा। साथ ही बताया कि एनर्जी, मिनरल और सीमेंट के लिए 3 नए कोरिडोर शुरू किए जाएंगे।

पिछले वर्ष बजट में रेलवे पर 2.40 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय करने का ऐलान किया गया था। यह 2013-14 के रेलवे पर पूंजीगत व्यय का 9 गुना था। बता दें, रेलवे मोदी सरकार के फोकस में रहा है। सरकार बीते कुछ वर्षों में रेलवे में काफी अहम बदलाव किए गए हैं। रेलवे स्टोशनों का रिडेवलपमेंट का कार्य किया जा रहा है। साथ ही वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेंनों की सरकार द्वारा शुरु किया गया है।

इसके साथ ही 3 नए रेल कॉरिडोर के निर्माण का भी ऐलान सरकार ने किया है और माल भाड़ा गलियारे का भी काम जारी है। उन्होंने बताया कि बीते दस सालों में देश में एयरपोर्ट की संख्या भी बढ़ी है। फिलहाल, देश में 149 एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं।

पर्यटन को बढ़ावा
मालदीव के साथ जारी तनावपूर्ण रिश्तों के बीच सरकार ने बजट में लक्षद्वीप को भी बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। वित्त मंत्री ने जानकारी दी है कि लक्षद्वीप समेत कई द्वीपों पर पर्यटन के लिए नई परियोजनाओं का ऐलान किया जाएगा। खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव सरकार के मंत्रियों की तरफ से आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर मालदीव पर्यटन के बहिष्कार का दौर चला था। इसके बाद भारतीय नागरिक बड़ी संख्या में लक्षद्वीप पहुंचने लगे थे।