Breaking News

रेलवे ने रद्द कीं ये 12 रेलगाड़ियां, पूर्वांचल की मशहूर ट्रेन भी शामिल, सफर से पहले तुरंत चेक करें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है. भारतीय रेलवे ने ऑपरेशन से जुड़े कुछ अहम कारणों से सर्दियों के मौसम में कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. ये ट्रेनें 1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेंगी. अगर इस अवधि में आप यात्रा करने वाले हैं तो ट्रेनों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें. यदि आपका टिकट इन ट्रेनों में है या इन ट्रेनों में टिकट कराना चाहते हैं तो मन बदल लें. बाद में सफर में कोई असुविधा न हो, इसके लिए जरूरी है कि ट्रेनों के बारे में पहले ही पता कर लें.

यहां जिन ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है, इन ट्रेनों को रद्द करने को लेकर हाल ही में पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस फैसले को लेकर ट्वीट किया है. ट्वीट में कहा गया है, “संचालन कारणों से, पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनें सर्दियों के मौसम में यानी 01/12/2021 से 28/02/2022 तक रद्द रहेंगी.”

ऑपरेशन के कारणों से रद्द की गई ट्रेनों की डिटेल इस प्रकार है-

  • 1- ट्रेन नं 05068 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी
  • 2- ट्रेन नं 05067 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी
  • 3 ट्रेन नं 09017 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी
  • 4- ट्रेन नं 09018 हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी
  • 5- ट्रेन नं 09403 अहमदाबाद से सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी
  • 6- ट्रेन नं 09404 सुल्तानपुर से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी
  • 7- ट्रेन नं 09407 अहमदाबाद से वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी
  • 8- ट्रेन नं 09408 वाराणसी से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी
  • 9- ट्रेन नं 09111 वलसाड से हरिद्वार साप्ताहिक विशेष प्रति मंगलवार को भी 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी
  • 10- ट्रेन नं 09112 हरिद्वार से वलसाड साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी
  • 11- ट्रेन नं 04309 उज्जैन से देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी
  • 12- ट्रेन नं 04310 देहरादून से उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी

इसी तरह और भी कई ट्रेनें रद्द हुई हैं जिन्हें कोहरे के कारण रोका गया है. यात्रियों को बाद में कोई असुविधा न हो या अचानक ट्रेन रद्द होने की जानकारी न मिले और वे पहले से अपनी तैयारी दुरुस्त रखें, इसके लिए रेलवे ने कई महीने पहले इसकी सूचना दे दी है.