Breaking News

रेखा की जेठानी ने किया खुलासा, सेक्रेटरी फरजाना और एक्ट्रेस के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता

हिंदी सिनेमा की ख़ूबसूरत और सदाबहार अभिनेत्री रेखा हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। चाहे वो उनकी शादी, कभी अफेयर तो कभी अपनी फिल्मों के चलते 66 वर्षीय रेखा चर्चा में रहती है। हम आपको रेखा की सेक्रेटरी फरजाना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि हर वक्त उनके साथ साये की तरह रहती है। रेखा की लाइफ में फरजाना की एक अहम स्थान है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी सेक्रेटरी फरजाना रेखा के साथ पिछले 40 सालों से हैं। वे लगभग तीन दशक से रेखा की सेक्रेटरी बनकर काम कर रही है। फरजाना और रेखा के रिश्ते को लेकर अब तक कई तरह की बातें चर्चा में आ चुकी हैं।

आपको बता दें कि, रेखा के साये की तरह फरजाना उनके साथ हमेशा ही रहती है। दोनों के रिश्ते पर मीडिया, बुक्स और मैग्जीन में कई बार तरह तरह के आर्टिकल्स छापे जा चुके हैं। दोनों की मुलाकात 1980 में यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब फरजाना रेखा की मेकअप टीम में थीं। उनका काम रेखा के हेयर ड्रेस करना था।

फरजाना धीरे-धीरे रेखा की खास बन गईं कि उन्होंने उनकी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी। 1986 में रेखा ने फरजाना को अपनी सेक्रेटरी नियुक्त कर लिया था। हालांकि अब तक दोनों के रिश्ते का सच सामने नहीं आ पाया है। जिसके कारण एक बार रेखा की जेठानी ने भी दोनों के रिश्ते पर गलत बयान दे दिया था। जोकि काफी सुर्ख़ियों में था।

ज्ञात हो कि, रेखा ने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से विवाह रचाया था। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में मनमुटाव होने लगा। 6 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के 6 महीने बाद ही मुकेश ने कथित तौर पर रेखा के दुपट्टे से अपने फार्म हॉउस पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में रेखा और फरजाना पर शक हुआ था, मगर कुछ समय बाद सब कुछ नॉर्मल हो गया था।

मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद उनकी भाभी यानी कि रेखा की जेठानी ने फरजाना और रेखा के रिश्ते पर हैरान करने वाला बयान दिया था। रेखा की जेठानी ने बताया था कि, रेखा जब अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली आती थीं तो हम सभी बहुत अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे, मगर जब फरजाना भी उनके साथ होती थी तो ऐसा कुछ भी नहीं होता था।

Happy Birthday Rekha Untold Story Of Farzana Her Secretary - आखिर कौन है ये महिला, जो 32 सालों से बनकर रहती हैं रेखा की परछाई - Amar Ujala Hindi News Liveरेखा की जेठानी ने आगे कहा कि, “रेखा और फरजाना के बीच कुछ अलग ही चल रहा था। दोस्त होना या बहन होना बहुत अलग होता है, मगर रेखा और फरजाना का बिहेवियर वैसा नहीं था। रेखा और फरजाना के बीच ऐसा रिलेशन था जैसा किसी पति पत्नी का होता है। मैंने अपनी आंखो से ये सब देखा है।” रेखा को लेकर उनकी जिठानी ने भी कहा था कि यदि रेखा मुकेश से नहीं मिली होती तो मुकेश आज जिंदा होते। केवल यही नहीं रेखा के जेठ अनिल गुप्ता ने भी रेखा और फरजाना के रिलेशन को असामान्य बताया था।

चाहे कोई कार्यक्रम हो या संसद परिसर। रेखा के साथ हर वक्त फरजाना साये की तरह रहती है। कोई खास मौका ही होगा जिस दिन दोनों का दूर रहती हों। जानकारी के अनुसार, बिना फरजाना की इजाजत के किसी को भी रेखा से मिलना या रेखा की मीटिंग वही तय करती हैं।

अकसर फरजाना शर्ट पैंट पहनती हैं। यहां तक की उनकी शर्ट का ऊपरी बटन ज्यादातर खुला ही रहता है। उनका हेयर स्टाइल काफी हद तक अमिताभ बच्चन से मिलता जुलता है। उनके बारे में ये तक कहा जाता है कि वह ना केवल रेखा की सेक्रेटरी हैं बल्कि उनकी बरसों पुरानी दोस्त औऱ राजदार भी हैं।