Breaking News

राशिफल 26 जनवरी 2021: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेष 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन चुनौती भरा रहेगा | कामकाज को लेकर आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज के दिन आप छिपे शत्रुओ से सावधान रहे | संतान के भविष्य की चिंता सताएगी, इस बारे में जीवनसाथी संग बात करेंगे |
वृषभ 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर शुभ संकेत मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा | राजनीती से जुड़े लोगो के लिए दिन खास साबित हो सकता है | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे, आपसी तालमेल में सुधार होगा |
मिथुन 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलेंगे, आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा | हालाँकि इस राशि की महिलाये कीमती वस्तुओ को संभाल कर रखे, चोरी या खोने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन में सब काबू में रहेगा, दिन सुखद बीतेगा |
कर्क 
आपका दिन बढ़िया बीतेगा | घर के छोटे सदस्यों संग समय बिताएंगे, आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते है | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | रोजगार की तलाश कर रहे जातको की तलाश पूरी होने को है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
सिंह 
आज आपका कमजोर प्रतीत हो रहा है | खर्चो में अचानक वृद्धि आ सकती है, इसके लिए तैयार रहे | कामकाज में मन लगाएंगे, तो आपको अच्छे नतीजे मिल सकते है | ऑफिस में अधिक देर रुकना पड़ेगा | आज जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है, सतर्क रहे |
कन्या 
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिससे उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे | आज किसी मित्र को आपको जरूरत पड़ने वाली है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी |
तुला 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन नयी सुबह लेकर आया है | आप के सर से कोई बड़ी परेशानी उतरने वाली है | किसी सरकारी काम में अड़चन आ सकती है, आपको अधिक प्रयास करने होंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए शानदार रहेगा |
वृश्चिक 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप धार्मिक कार्यो के प्रति प्रेरित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी | कोर्ट कचहरी के मामलो में भाग्य साथ देता दिखाई नहीं दे रहा है | आज किसी शख्स से ज्यादा उम्मीदे करना दुःख की वजह बन सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
धनु 
आज आपका दिन बढ़िया प्रतीत हो रहा है | प्रतियोगी परीक्षा में इस राशि के छात्रों को सफलता मिलने वाली है | किसी बड़े शख्स से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है | जीवनसाथी संग आपके संबंधो में सुधार होगा, आप जीवनसाथी को समझने की कोशिश करेंगे |
मकर 
आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा | इस बीच आप अपने खान पान का भी ख्याल रखे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | आज किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहने की कोशिश करे, चाहे घर से बाहर हो, या अंदर हो | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
कुम्भ
आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | विदेश जाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कदम उठाएंगे | आज दोगले स्वभाव के लोगो से दूर रहे, कोई आपके साथ बड़ा विश्वासघात करने की फ़िराक में है |
मीन
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा | आज कोई रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है, सत्कार में कोई कमी ना छोड़े | नौकरीपेशा जातको के प्रमोशन की सम्भावना बन रही है |