Breaking News

राशिफल 22 जुलाई 2020:आज इन 5 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर मिली सफलता आपके चेहरे पर रौनक की वजह बनेगी | प्रेम जीवन में आज आप नयापन लाने की कोशिश करेंगे | आज अपनी सेहत को लेकर आपको थोड़े सतर्क रहने की जरूरत है, खानपान में बदलाव तबियत बिगाड़ सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | आज आपके किसी काम में आ रही अड़चन दूर होने वाली है, जिससे आप राहत की सांस लेंगे | अचानक से कुछ नए खर्चे आपकी चिंता की वजह बन सकते है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर गहमा गहमी हो सकती है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपकी सेहत में उतार चढ़ाव आने की सम्भावना है | आज आपको आपने आप में आत्मविश्वास पैदा करने की जरूरत है | ऑफिस के काम में किसी सहकर्मी की मदद मिलने वाली है | विवाहित जातको का दाम्पत्य अच्छा रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में काम में मन लगेगा, आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी | आज शाम के समय आप आपने किसी मित्र से मुलाकात करने का विचार कर सकते है | आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए कुछ योजनाए बना सकते है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ साबित होने वाला है | आज के दिन आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आप बड़े प्रसन्न होंगे | आप दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे | आज घर में किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है, सतर्क रहे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | आमदनी में अचानक से वृद्धि आपके आर्थिक स्थिति में सुधार कर देगी | आपका कहीं अटका हुआ पैसा प्राप्त होने वाला है | आज जीवनसाथी आपसे उग्र स्वर में कुछ बाते कह सकता है | आपको मामले को शांत कर सुनने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपके मन में कई बाते चलेगी | जिस वजह से आप असमंझस की स्थिति में पड़ सकते है | आप किसी से राय ले तो अच्छा है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के स्थानांतरण के योग बन रहे है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी की तबियत आपको चिंता में डाल सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सफलता भरा रहेगा | कामकाज में सफलता मिलेगी, जिससे आपकी परेशानी भी कम होगी | इस राशि के व्यापारी नए साझेदार को जोड़ने का निर्णय ले सकते है | इस राशि के प्रेम जीवन जी रहे जातको के लिए का दिन अच्छा है, आप प्रेम जीवन का आनंद उठाएंगे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आज के दिन किसी बड़े काम की जिम्मेदारी ना ले, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | आज जीवनसाथी आपसे मन का कोई राज शेयर कर सकता है | आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा ना करे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी निजी काम के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जो आपकी थकान की वजह बनेगी | आज आपका कोई मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में आनंद रहेगा | प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, हालाँकि कुछ लाभ भी प्राप्त हो सकते है | परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | नौकरीपेशा जातको के काम में वृद्धि होने की सम्भावना है | आज कहीं निवेश किया गया धन आपको बड़ा लाभ पहुंचने वाला है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज जीवन साथी किसी बात को लेकर जिद कर सकता है | आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी बाते सुनेंगे | परिवार के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज रिश्ते में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है |