Breaking News

राशिफल 1 अगस्त 2020: सावन का अंतिम शनिवार और अगस्त का पहला दिन, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशियों का हाल

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपको कहीं से धन मिलने वाला है, ये आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा | कामकाज को लेकर दिन सफलताभरा रहेगा | आज जीवनसाथी आपके किसी काम में सहायता कर सकता है |  आज खानपान को लेकर थोड़े सतर्क रहे |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आज ऑफिस में आपके काम समय पर पुरे हो जायेंगे | आज संतान की ओर से आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस के काम में आपको सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है | इस राशि व्यापारी मार्केट के रुख को समझने का प्रयास करेंगे | आज आपको पेट दर्द से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में घनिष्ठता बढ़ेगी |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज आप अपनी भावनाओ पर काबू रखे, आपकी बाते किसी का दिल दुख सकती है | ऑफिस में आपके विरोधी आपसे आज दूरी बनाकर रखेंगे | प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है | विवाहित जातको के जीवन में खुशियां रहेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आज परिवार के सदस्यों को खुश करने के लिए कुछ सोच सकते है | कामकाज को लेकर आज थोड़े सावधान रहे, कोई अड़चन आ सकती है | आज संतान के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | घर में बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | आज जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते है, इसमें घर के बड़ो की राय भी ले | कामकाज को लेकर आज राहत रहेगी | आज प्रिय के साथ घूमने जाने का मन कर सकता है | परिवार में चल रहे किसी विवाद को सुलझाने में आप सफल होंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर सकते है | प्रेम जीवन में आज थोड़ी उठापटक हो सकती है | किसी नए व्यापार से जुड़े आईडिया को आप मित्र से शेयर कर सकते है | आज जीवनसाथी की बिगड़ती तबियत चिंता की वजह बन सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है, बशर्ते आप अपने गुस्से पर काबू रखे | ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ा फायदा होने वाला है | कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बनेगा | परिवार का माहौल आपको सुख देगा | प्रेम का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है, आपको धैर्य रखने की जरूरत है | आज किसी काम में उम्मीद से अधिक खर्चा होने से आप चिंतित हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रही कड़वाहट को दूर करने के आपके प्रयास सफल होंगे |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | इसीलिए कई मामलो में आपको सावधान रहने की जरूरत है | आमदनी में कमी आपका ध्यान खींच सकती है | हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे | आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपकी कार्यशैली से बॉस प्रसन्न दिखाई देंगे | आज किसी निजी काम के चलते आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, हालाँकि सुरक्षा का ख्याल रखे | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | आज किसी काम में आपका अनुभव बहुत काम आने वाला है | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आने से आपके चेहरे पर राहत का भाव रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है |