Breaking News

राशिफल 05 फरवरी 2021: इन छह राशियों के कार्य होंगे सिद्ध, जानिए अपनी राशि का हाल

मेष 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में आ रही अड़चन शाम तक मिट जाएगी | हालाँकि संतान को लेकर कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है | दोस्त या रिश्तेदार से चल रही कड़वाहट को दूर करने के लिए आज का दिन उत्तम है | दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा |
वृषभ 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | राजनीती से जुड़े लोगो को आज आपसी गठजोड़ से बड़ा फायदा होने वाला है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | शाम को किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन प्रेम और संतोष से आगे बढ़ेगा |
मिथुन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपका कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, हालाँकि आज किसी कीमती वस्तु के खोने का आपको भय सताएगा | दाम्पत्य जीवन में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा |
कर्क 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपनी कोई बड़ी इच्छा पूरी कर सकते है | धन सम्पति को लेकर आपके प्रयास रंग लाएंगे, मेहनत करते रहे | परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है |
सिंह 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके सभी कार्य पुरे होंगे, बशर्ते आप वाणी में सौम्यता बनाये रखे | नौकरीपेशा जातको पर काम का भार कम रहेगा | आज आपको नेत्र से जुडी कोई समस्या हो सकती है, डॉक्टर से मिले तो बेहतर रहेगा | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
कन्या 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | बने बनाये कार्यो में अड़चन पैदा होने की सम्भावना बन रही है | अपने खर्चो में कमी लाने के लिए आप योजना बना सकते है | शाम को परिवार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन बढ़िया रहेगा |
तुला 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | वैसे आर्थिक लेनदेन में सावधान रहने की जरूरत है, नुकसान हो सकता है | नौकरीपेशा जातक सीनियर से मदद ले सकते है | घर का छोटा सदस्य आपसे कोई मदद मांगने वाला है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति  रहेगी |
वृश्चिक 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में सफलता परेशानी के साथ मिलेगी | घर में कोई पुराना विवाद फिर से खड़े होने की सम्भावना बन रही है, ध्यान दे | आर्थिक मामलो में स्थिति सामान्य रहेगा | दाम्पत्य जीवनसाथी कोई सलाह ले सकता है |
धनु 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | मन में नए विचार आएंगे, आप इन्हे मित्र से शेयर कर सकते है | आस पड़ोस में किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | कपडे के व्यापार से जुड़े को मनचाहा लाभ नहीं मिल सकेगा | नवविवाहित जातको में प्रेम की कली फूटेगी |
मकर
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आमदनी बढ़ाने को लेकर कार्य कर रहे है, तो आपके सभी प्रयास सफल होते दिख रहे है | वैसे आज किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
कुम्भ 
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | मन में कई बाते चलेगी, जिस वजह से विचारमग्न रहेंगे | अच्छा होगा मन की बाते किसी से शेयर करे | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | हल्का सिरदर्द हो सकता है | शाम को जीवनसाथी संग समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे |
मीन 
आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा | चल रहे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है | घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की बात चल सकती है | वैसे यात्रा करते समय सामान का ख्याल रखे, चोरी हो सकती है | जीवनसाथी से रिश्ते में प्रेम और निकटता बढ़ेगी |