Breaking News

राशिफल 02 दिसंबर 2020: जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मेष : आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि खर्चो में तेजी देखने को मिल सकती है | परिवार में किसी जरुरी मुद्दों पर आप चर्चा कर सकते है | व्यापार के मामले में आज आपको बड़े काम की सलाह मिलने वाली है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | प्रेम जीवन वालो का दिन भी ठीक बीतेगा |

वृषभ 
मन में किसी बात को लेकर असमंझस की स्थिति रहेगी, हालाँकि दोपहर बाद ये स्थिति ठीक हो जाएगी | कोई रुका हुआ काम अचानक बन सकता है | आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है | परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, उन्हें लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
मिथुन
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको कुछ ख़ास कामो की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक समय देना पड़ा सकता है | आस पड़ोस में किसी के साथ अनबन हो सकती है, धैर्य से काम ले | माता के स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है | जीवनसाथी के साथ रिश्तो में मिठास बढ़ेगी |
कर्क
आज दिन ठीकठाक रहेगा | आप किसी सामाजिक कार्य में मदद कर सकते है, आप प्रसन्न महसूस करेंगे | ऑफिस में आपकी लगन देखकर बॉस खुश होंगे | आपको किसी काम में सीनियर की मदद लेनी पड़ सकती है | धन के मामलो में सतर्क रहे | मित्र से मुलाक़ात कर सकते है |
सिंह 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे | कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे | आपके व्यवहार की वजह से लोग आपकी प्रसंशा करेंगे | आर्थिक रूप से आपको कोई बड़ा लाभ होने वाला है | किसी सरकारी मामले में आपको  बड़े अधिकारी की मदद मिल सकती है | कार्य आसानी से पुरे होंगे |
कन्या
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप कुछ नए दोस्त बना सकते है, इससे आपको फायदा होगा | आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते है | जल्द ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है | परिवार में बिगड़े रिश्तो में सुधार होगा | जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी |
तुला 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज तरक्की के साधन मिलने वाले है, जिनसे आप लाभान्वित होने वाले है | आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आप कुछ मामलो में दोस्तों की मदद ले सकते है | व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी | प्रेम जीवन में मिठास घोलने के लिए अच्छा दिन है |
वृश्चिक 
आज आप दुसरो के सामने अपनी बात रखने की कोशिश कर सकते है | आमदनी में वृद्धि करने के लिए नए विचार आ सकते है | आज किसी की सलाह आपके काम आ सकती है | जीवनसाथी के साथ गुस्से से पेश ना आये, धैर्य से काम ले | आपस में तालमेल बिठाने की कोशिश करे |
धनु
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | किसी बात की चिंता आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है | परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा | जीवनसाथी आज मन की कुछ बाते शेयर कर सकता है, आपका रिश्ता मजबूत बनेगा |
मकर
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज आप कुछ निर्णय ले सकते है, जिनका जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा | कामकाज में आज सावधान रहे, सीनियर को आपकी गलती की तलाश होगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन में आप किसी भी गलतफहमी को पैदा ना होने दे |
कुम्भ
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज मनमुताबिक कार्य होंगे, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | मित्र मण्डली संग भविष्य का कोई प्लान बना सकते है | परिवार में चल रही परेशानी से बाहर निकलने का मौका मिलेगा | दाम्पत्य जीवन सुखद अनुभव वाला रहेगा |
मीन 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | भाई बहनो संग रिश्ते सुधरेंगे, आपको उनसे किसी काम में मदद मिल सकती है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है | इस राशि के विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |