Breaking News

राजेश खन्ना की इन आदतों से परेशान हो गई थीं शर्मिला टैगोर, उठाया था बड़ा कदम

बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना आज हम लोगों को बीच नहीं हैं। लेकिन ये भी सच है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार हैं। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। बॉलीवुड में कदम रकने के बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। जिसकी चर्चा आज भी है। राजेश खन्ना अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते थे। जिस वजह से लाखों लड़कियों उनके लिए दीवानी थीं। दूसरी तरफ, बॉलीवुड में राजेश खन्ना के काम का अलग अंदाज था। हर कोई उनकी शूटिंग पर लेट पहुंचने की आदत जानता था। जिसका खुलासा एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने भी किया था। शर्मिला टैगोर ने अपनी किताब ‘Dark Star: The Loneliness of Being Rajesh Khanna’ में बताया कि राजेश खन्ना को अकसर शूटिंग पर देरी से आने की आदत थी।

राजेश खन्ना की वजह से करना पड़ता था इंतजार
शर्मिला टैगोर ने अपनी किताब ने बताया कि राजेश खन्ना को लेट पहुंचने आदत थी। जब उन्हें 9 बजे का समय दिया जाता था तो वह दोपहर 12 बजे आते थे। अपनी किताब में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘उनकी देरी से आने की आदत ने मुझे काफी प्रभावित किया था। मैं 8 बजे सुबह ही स्टूडियो पहुंच जाती थी और मेरी इच्छा होती थी कि शाम को 8 बजे तक घर लौट आऊं। लेकिन ऐसा कभी संभव नहीं हो पाता था क्योंकि काका अकसर देरी से आते थे और 12 बजे तक पहुंचते थे। इसलिए कभी समय पर शूटिंग पूरी नहीं हो पाती थी। ऐसे में पूरी यूनिट मेरे ऊपर ओवरटाइम करने और शेड्यूल पूरा करने का दबाव डालती थी। यह एक तरह का नियम बन गया था। मैंने काका के साथ कई फिल्में कीं और यह समस्या बनी ही रही।’

अभिनेता की इस आदत से परेशान हुईं शर्मिला
इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि राजेश खन्ना की इस आदत से वह पूरी तरह पर हो गई थीं। जिस वजह से वह दूसरे एक्ट्रेस के साथ काम करने लगी। लेकिन ये भी सच है कि राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी हिट थी। फैंस ने इस जोड़ी को पसंद किया था। दूसरी तरफ, राजेश खन्ना को एक ही एक्ट्रेस के साथ ज्यादा फिल्में करना पसंद नहीं था। उनका मानना था कि एक ही जोड़ी को बार-बार देखकर फैंस के बीच उत्साह कम हो जाएगा। शर्मिला टैगोर का कहना है कि राजेश खन्ना का यह सोचना एक बड़ी राहत मिलने जैसा था।

खराब रिश्तों पर किया खुलासा
हालांकि, इस किताब में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के रिश्ते बिगड़ने का भी खुलासा किया गया। एक्ट्रेस में किताब में झगड़े का जिक्र करते हुए लिखा इसकी वजह भी उनका व्यक्तित्व ही था। बता दें कि राजेश खन्ना एक लग्जरी लाइफ जीते थे। वह लोगों को महंगे गिफ्ट्स देने के लिए जाने जाते थे। यहां तक कि वह लोगों के फायदे के लिए महंगे घर भी खरीद लेते थे। जिस वजह से उनकी अपेक्षाएं भी होती थी। ऐसे में उनके रिश्ते खराब होते थे।

राजेश खन्ना के करियर पर बड़ा खुलासा
वहीं, इस किताब में राजेश खन्ना के करियर में ढलान का भी जिक्र किया गया। शर्मिला टैगोर के मुताबिक, उन्होंने कभी भी खुद को बदलने की कोशिश नहीं की। एक्ट्रेस का मानना था कि, ‘वह जिन फिल्मों के जरिए स्टारडम को जी रहे थे, उसी तरह से काम करते रहे। उन्होंने यह नहीं देखा कि अब दौर बदल गया है और दर्शकों की मांग में बदलाव आ गया है। वह जिन रोल्स को प्ले कर रहे हैं, उनकी प्रासंगिकता खत्म होती जा रही है। यहां तक कि वह अपने सफल दौर के कैरिकेचर ही बनकर रहे।’