Breaking News

राजधानी में 24 घंटे में तीन बलात्कार के केस दर्ज, एक ही आरोपी गिरफ्तार

राजधानी में बलात्कार और छेड़छाड़ की वारदातों तेजी से बड़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर शहर के शाहपुरा, गौतम नगर और कमला नगर में रेप के तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। कमला नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अन्य मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं शाहपुरा में रहने वाली रेप पीडि़ता आरोपी की प्रताडऩा से तंग आकर अपने मायके रहने चली गई है। बदमाश उसे लगातार धमकाता है, विरोध करने पर आरोपी महिला के पति के साथ भी मारपीट कर चुका है।

शाहपुरा पुलिस के अनुसार बाबा नगर झुग्गी बस्ती में 31 वर्षीय महिला रहती थी। फिलहाल वह अपने मायके में निवासरत है। उसके तीन बच्चे हैं और पति ड्रायवरी करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि मिस्त्री का काम करने वाला आरोपी धर्मेंद्र राजपूत उसके ससुराल के पड़ोस में रहता है। उसकी मां बीमार रहती हैं, जिस कारण उसने पूर्व में कहा था कि मां से बातचीत में परेशानी होती है, जब मैं काम पर होता हूं तो उनसे बात नहीं कर पाता। लिहाजा उसने फरियादिया से मोबाइल नंबर ले लिया। वह अकसर कॉल कर पीडि़ता के मोबाइल से अपनी मां से बात कर लिया करता था। कुछ समय बाद वह महिला को कॉल कर तंग करने लगा। विवाहिता ने उससे बातचीत करने से इनकार किया तो आरोपी उस पर बुरी नजरें रखने लगा। इसी साल 20 जनवरी को महिला का पति जब काम पर गया हुआ था और दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी आरोपी पीडि़ता के घर में घुस आया। उसने महिला को घर में मौजूद मासूम बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद में आरोपी आए दिन मौका पाकर फरियादिया के घर में घुस जाता तथा दो और बार उसके साथ ज्यादती की। पिछले दिनों पीडि़ता ने आरोपी की करतूतों की जानकारी पति को दी, पति उससे बात करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे तंग आकर महिला अपने मायके में रहने चली गई। कल पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

गौतम नगर में लव, सैक्स अब धोखा
गौतम नगर में रहने वाली 31 वर्षीय महिला पति से अलग होने के बाद चौकसे नगर में प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी। करीब तीन साल तक आरोपी लालू यादव शादी का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती करता रहा। अब युवक ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद में पीडि़ता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। गौतम नगर पुलिस ने बताया कि पीडि़ता घरों में काम करती है, जबकि लालू यादव वैन चलाने के साथ ही मजदूरी भी कर लिया करता है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटी
भोपाल। कमला नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।कमला नगर पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती की 2015 मेें राहुल अहिवार से पहचान हुई थी। बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का झांसा देकर उसके लगातार दुष्कर्म कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर पीडि़ता ने थाने में उसके खिलाफ एफ आइआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।