Breaking News

रविवार, बुधवार और गुरुवार के दिन करे ये उपाय, भैरवनाथ जी खोलेंगे आपकी किस्मत के दरवाजे

रविवार, बुधवार और गुरुवार का दिन सूर्यदेव, गणेश जी और भगवान विष्णु से संबंधित है | लेकिन इसके अलावा ये तीनो दिन भैरवनाथ से भी संबंधित है | भैरवनाथ जी को हम भैरव और काल भैरव के नाम से भी जानते है | पुराणों के अनुसार काल भैरव भगवान शिव के अंश है | नकारात्मकता और बुरी शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग भैरव नाथ जी की शरण में जाते है | भैरवनाथ जी की कृपा से जीवन में सुख शांति आती है | वैसे भैरवनाथ जी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है | आज हम आपको भैरवनाथ जी के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जिनसे आप भैरवनाथ जी को प्रसन्न कर सकते है |
कुत्ते को रोटी
 
 
पहला उपाय यह है कि आप एक रोटी ले और उसे तेल में डुबो ले | इसके बाद रोटी को तेल से निकालकर काले रंग के या दो रंग के कुत्ते को ये रोटी खिला दे | यदि कुत्ता रोटी खा लेता है, तो ये इस बात का संकेत है कि भैरवनाथ जी आपसे प्रसन्न है | वहीँ यदि कुत्ता उस रोटी को नहीं खाता है, तो आप ये उपाय तब तक जारी रखे | जब तक कुत्ता रोटी ना खा ले | इस बात का ध्यान रखे कि आप ये उपाय रविवार, बुधवार और गुरुवार को ही करे |
काले तिल
 
 
भैरवनाथ जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को आप ये उपाय करे | आप सवा सौ ग्राम काले तिल, काली उड़द और 11 रूपये एक काले रंग की पोटली में बाँध ले | अब इस पोटली को आप भैरवनाथ जी के मंदिर में रख आये | इससे आप पर भैरवनाथ जी की कृपा बनेगी |
ये करे अर्पित
 
 
आप बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भैरवनाथ जी की पूजा करे और उन्हें पूजा में सिन्दूर, नारियल, अगरबत्ती, फूल और जलेबी अवश्य अर्पित करे | इन वस्तुओ के अर्पण से भैरवनाथ जी प्रसन्न होते है और हम पर कृपा दृष्टि बनाते है | इसके अलावा रविवार के दिन आप भैरवनाथ जी के समक्ष 33 दीप अवश्य जलाये |
नीम्बू
 
 
गुरुवार के दिन भैरवनाथ जी को नीम्बू चढ़ाना सुबह फल प्रदान करता है | इसके लिए आप 5 गुरुवार तक भैरवनाथ जी को 5 नीम्बू अर्पित करे | इसके अलावा आप चाहे तो कुत्ते को गुरुवार के दिन गुड़ भी खिला सकते है | ये शुभ फल प्रदान करता है |
दान
 
 
दान को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है | बुधवार, गुरुवार और रविवार के दिन आप जरूरतमंद लोगो को जरूरत की वस्तुए दान करे | साथ ही भूखो को भोजन खिलाये | इससे आप पर भैरवनाथ जी के साथ साथ अन्य देवी देवताओ की भी कृपा बनेगी और आपको शुभ फल प्राप्त होगा |