Breaking News

रतन टाटा ने देश के इस राज्य के नाम पर रखा अपने कुत्ते का नाम, वजह जान हो जाएंगे हैरान

भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन लिस्ट में शुमार रतन टाटा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है। रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह अकसर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिभा को सराहते हुए नजर आते है। तो साथ ही वह भी कई अनोखी चीजें लोगों के बीच शेयर करते है लेकिन अब रतन टाटा अपने कुत्तों की वजह से चर्चाओं में आए हुए है। दरअसल उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय कुत्ते का नाम देश के एक राज्य पर रखा है। जिसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया। इतना ही नहीं, रतन टाटा ने लोगों को इसके पीछे की वजह भी बताई है।

रतन टाटा ने अपने सबसे खास कुत्ते का नाम गोवा रखा है। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक फोटो शेयर की। जिसमें वह गोवा और अन्य कुत्तों को साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह गोवा से मिलने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है। रतन टाटा ने कैप्शन में लिखा, ‘बॉम्बे हाउस के कुछ कुत्तों के साथ हार्दिक क्षण। खासतौर से गोवा, मेरे कार्यालय के साथी।’ वहीं, सोशल मीडिया पर जैसे ही रतन टाटा ने पोस्ट किया। तो इसे देख यूजर्स हैरान रह गए। जिसके बाद इस पोस्ट पर सवालों की बारिश हो गई। अधिकतर लोगों ने इस नाम के पीछे का कारण पूछा।

ratan

इस तस्वीर पर एक फैन ने सवाल करते हुए लिखा कि इस कुत्ते का नाम गोवा कैसे पड़ा? इसके जवाब में रतन टाटा ने बताया कि, ‘वह एक छोटा सा पिल्ला था, जब गोवा शहर में मेरे सहयोगी की गाड़ी में आकर बैठ गया। इसके बाद सीधा हमारे साथ बॉम्बे हाउस में आ गया। गोवा से लाया गया था तो इसका नाम भी गोवा पड़ गया।’ रतन टाटा का ये जवाब सुन फैंस काफी हैरान दिखे। बता दें कि रतना टाटा को स्ट्रीट डॉग से काफी लगाव है। उन्होंने टाटा ग्रुप के वैश्विक हेडक्वार्टर यानि बॉम्बे हाउस का कुछ हिस्सा स्ट्रीट डॉग्स के लिए बनावाया है।