Breaking News

ये है पंजाब की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती है टक्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर अपनी ख़ूबसूरती को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है | लेकिन अब पंजाब की एक्ट्रेसेस भी सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगी है | पंजाबी फिल्मो की एक्ट्रेसेस ख़ूबसूरती और अदाकारी के मामले मे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है | आज इन एक्ट्रेसेस को उनकी ख़ूबसूरती के साथ-साथ उनके काम को लेकर भी जाना जाता है | तो आइये देखते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
नीरू बाजवा
 
 
नीरू बाजवा पंजाब की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में आती है | उन्होंने अपना करियर ‘मैं सोलह बरस की’ फिल्म से शुरू किया था | इस फिल्म में वे अभिनेता देव आनंद के साथ नजर आयी थी | इसके बाद उन्होंने 2004 में ‘असा नु मान वतना दा’ फिल्म से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा | बता दे वे कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी है | आज नीरू पंजाब की टॉप एक्ट्रेस है |
मैंडी टखर
 
 
मैंडी पंजाब की जानी मानी एक्ट्रेस है | वे फिल्मो में अपने अभिनय को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है | मैंडी ने 2010 में ‘एकम: सन ऑफ़ सॉइल’ से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था | इसके बाद वे कई फिल्मो में नजर आ चुकी है, इतना ही नहीं वे तमिल और हिंदी फिल्मे भी कर चुकी है |
सारा गुरपाल
 
 
सारा गुरपाल की गिनती पंजाब की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती है | उन्होंने बहुत ही कम समय में आपने आप को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है | वे अक्सर पंजाबी म्यूजिक वीडिओज़ में नजर आती है |
हिमांशी खुराना
 
 
हिमांशी खुराना पंजाब की जानी मानी एक्ट्रेस है | वे big boss 14 में आयी थी, इसके बाद से उनकी फैन फॉलोइंग पुरे देश में बढ़ गयी है | उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी | इसके बाद वे म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्म ‘साड्डा हक़’ में नजर आयी थी |
मोनिका गिल
 
 
मोनिका पंजाब की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक है | वे ‘Miss India USA 2013’ का ख़िताब भी आपने नाम कर चुकी है | उन्होंने पंजाबी फिल्मो में डेब्यू ‘अम्बरसरिया’ से किया था | इस फिल्म में वे दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आयी थी | इसके बाद वे कई पंजाबी फिल्मो में नजर आ चुकी है | बता दे वे बॉलीवुड फिल्म ‘फिरंगी’ और ‘पलटन’ में भी नजर आयी थी |