Breaking News

ये है दुनिया के 5 सबसे महंगे फल, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश

सेहत के लिए फल जितने जरुरी होते है, अक्सर ये फल उतने ही महंगे भी होते है | दरअसल सब्जियों के मुकाबले देखा जाए तो फल महंगे ही होते है | और अगर किसी फल की कीमत 100 रूपये प्रति किलो से ऊपर चली जाए तो उसे महंगा करार दिया जाता है | लेकिन क्या हो जब किसी फल की कीमत लाखो रुपयों में हो | जी हाँ आपको जानकर भले ही हैरानी हो, लेकिन ऐसे कई फल है | जिनकी कीमत लाखो में है, आज हम आपको उन्ही फलों के बारे में बताने जा रहे है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |
ताईयो नो तामागो
ये फल आम की ही एक किस्म है | जिसे ताईयो नो तामागो कहा जाता है, जिसका मतलब Egg of The Sun होता है | दरअसल इस नाम के पीछे इस फल के रंग की वजह है | आपको बता दे आम की ये किस्म सबसे महंगी होती है | इसे जापान के मियाजाकी प्रान्त में विशेष तकनीक से उगाया जाता है | बता दे आम की इस किस्म की एक किलो की कीमत लगभग 3 लाख रूपये है |
युबरी खरबूजा
इस खरबूजे की कीमत है 19 लाख रुपए, जानें क्यों -  know-why-this-melon-costs-19-lakh-rupees
दुनिया का सबसे महंगा खरबूजा, जिसका नाम युबरी किंग है | इस फल को भी केवल जापान में ही उगाया जाता है, और बेचा जाता है | दरअसल जापान से बाहर इस फल का निर्यात बहुत ही कम होता है | ये खरबूजा धुप में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है | आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खरबूजे की एक जोड़ी के लिए आपको 20 लाख रूपये तक चुकाने पड़ सकते है |
चौकोर तरबूज
आपने तरबूज तो बहुत खाये होंगे, जो छोटे या बड़े होंगे | लेकिन एक बात की गारंटी है कि वे सभी गोल या अंडाकार होंगे | लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे केवल गोल ही नहीं चौकोर तरबूज भी होते है | इन्हे भी जापान में ही उगाया जाता है | इनकी कीमत 15 हजार से 60 हजार तक पहुंच जाती है |
लॉस्ट गार्डन्स ऑफ़ हेलिगन पाइनएप्पल
ये पाइनएप्पल यानि अन्नानास दुनिया के सबसे महंगे फलो में से एक है | ये पाइनएप्पल केवल इंग्लैंड के “लॉस्ट गार्डन्स ऑफ़ हेलिगन” नाम के गार्डन में ही उगाया जाता है | इसी वजह से इस पाइनएप्पल को गार्डन के नाम से ही जाना जाता है | इस पाइनएप्पल को तैयार होने में 2 साल का समय लगता है | आपको बता दे इस एक पाइनएप्पल की कीमत 10 से 20 लाख तक होती है |
रूबी रोमन अंगूर
अंगूर की ये किस्म भी जापान में ही उगाई जाती है | इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 7 से 8 लाख के बीच होती है | वैसे अगर आप इसमें से केवल एक अंगूर चखना चाहते है, तो इसके लिए आपको करीब 2000 रूपये चुकाने पड़ सकते है | इतना महंगा होने की वजह से इसे अमीरो का फल कहा जाता है |