Breaking News

ये अभिनेत्रियाँ फिल्मों में दुल्हन बन दिखीं बेहद खूबसूरत… आप भी देखें तस्वीरें

 आमतौर पर दुल्हन बनने का मौका तो जीवन में एक ही बार आता है। लेकिन फिल्मी अभिनेत्रियां अक्सर ही फिल्मों और टेलीविजन में शादी के सीन के लिए लाल जोड़े में नजर आती हैं। ऐसे में इन अभिनेत्रियों को ब्राइडल लुक में सजना ही पड़ता है। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत दिखता है। करीना कपूर हो या दीपिका पादु्कोण, ऐश्वर्या राय हो या फिर अनुष्का इन सबके ब्राइडल लुक को देख सभी इनके फैन हो गए थे। तो चलिए देखें ऐसे ही कुछ फिल्मों में आपकी पसंदीदा हीरोइनों के ब्राइडल लुक।

फिल्मी पर्दे पर हीरोइनों के ब्राइडल लुक

दीपिका पादुकोण
फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में साउथ इंडियन ब्राइडल बनीं दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। जिसमें दीपिका ने लाल और गोल्डन रंग के बॉर्डर की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ कुंदन नेकपीस और बालों में गजरा लगाया था। दीपिका का ये ब्राइडल लुक लड़कियों को खासा पसंद आया था।

चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण का ब्राइडल लुक

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा कई सारी फिल्मों में दुल्हन के लुक में दिखीं थीं। और उनका ये लुक काफी मशहूर भी हुआ था। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में उनका गोल्डन और लाल रंग के लहंगे के साथ ग्रीन रंग के कुंदन नेकपीस का लुक लड़कियों को खासा पसंद आया था।

ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लुक

रानी मुखर्जी
फिल्म कभी अलविदा न कहना में रानी मुखर्जी ने शादी का जोड़ा पहना था। लाल रंग के लहंगे में ग्रीन रंग के बॉर्डर संग रानी ने इस लुक को पूरा किया था। वहीं कुंदन के नेकपीस के साथ इस ब्राइडल लुक को पूरा किया गया था। जिसमें रानी काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।

कभी अलविदा न कहना में रानी मुखर्जी दुल्हन के लिबास में

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट दुल्हन के लुक में हर बार खूबसूरत दिखी हैं। फिर वो 2 स्टेट्स की साउथ इंडियन दुल्हन का लुक हो या फिर फिल्म राजी में मुस्लिम ब्राइड का। 2 स्टेट्स में लाल रंग का सिल्क का लहंगा और साथ में हैवी गोल्ड ज्वैलरी के साथ मिनिमम मेकअप किया उनका लुक लड़कियों को काफी पसंद आया था।

साउथ इंडियन दुल्हन बनीं आलिया

वहीं फिल्म राजी में सिल्क की साड़ी से मैच करती बारीक काम की चुनरी ओढे आलिया गजब की खूबसूरत दिख रही थीं।

फिल्म राजी में निकाह का सीन

करीना कपूर
करीना कपूर ने हर बार फिल्मों में ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक की बजाय हट के लुक अपनाया था। फिल्म 3 इडियट्स में ऑरेंज और लाल रंग के लहंगे के साथ हैवी एंब्रायडरी जैकेट और सिर पर चुनरी के साथ लुक को पूरा किया था। जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

3 इडियट्स में दुल्हन बनीं करीना

वहीं फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर का मॉडर्न दुल्हन का लुक कैसे भूल सकते हैं। बीज रंग के लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज और बालों में गजरा लगाए करीना काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं इस लुक के साथ करीना ने बिंदी को मैच किया था।

वीरे दी वेडिंग में करीना का ब्राइडल लुक

तनु वेड्स मनु फिल्म में कंगना ने लाल और ऑरेंज रंग के लहंगे से अलग हरे रंग के लहंगे में ब्राइडल गोल दिया था। जिसमें कंगना काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।

हरे रंग के जोड़े में तैयार कंगना

अनुष्का शर्मा ने फिल्म सुल्तान में मुस्लिम ब्राइड का किरदार भी निभाया था। जिसमें वो क्रीम और गोल्डन रंग का शरारा पहने थी। अनुष्का का ये लुक काफी आकर्षक था।