Breaking News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल:: कानपुर में दो बड़ी घटना के बाद CM योगी ने 15 आईपीएस अफसरों का किया तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अफसरों का तबादला कर दिया है। बिकरू एनकाउंटर और अपहरण कांड के बाद कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पर भी गाज गिरी है। कानपुर एसएसपी के पद से हटाकर अब उन्हें झांसी की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार पी की जगह डॉ प्रितिन्दर सिंह को कानपुर एसएसपी बनाया गया है।

दिनेश के अलावा झांसी, खीरी, जालौन, अमेठी और अयोध्या के कप्तानों समेत 15 आईपीएस के तबादले कर दिए गए हैं।

अलीगढ़ में पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. प्रितिंदर सिंह को कानपुर भेजा गया है। वह वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के साथ ही यहां उप महानिरीक्षक का कार्य भी देखेंगे। डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कमार को चित्रकूट से अयोध्या भेजा गया है। प्रति नियुक्ति से वापस लौटे पुलिस महानिरीक्षक के सत्य नारायण को चित्रकूट भेजा गया है। बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को पीएसी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ से बस्ती का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्ष दीपक रतन को अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू सत्येंद्र कुमार को खीरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसडीआरएफ के सेनानायक यशवीर सिंह को जालौन का कप्तान बनाया गया है।

पुलिस उपायुक्त दिनेश सिंह को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी के पद पर भेजा गया है। जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। अमेठी की कप्तान ख्याति गर्ग को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है।