Breaking News

यूक्रेन में युद्ध विराम की घोषणा, रूस ने विदेशियों को निकालने के लिए लिया बड़ा फैसला

यूक्रेन पर लगातार रूसी हमले के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई है। रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया गया है। भारतीय समय के अनुसार दिन में 11.30 बजे सीजफायर किया जाएगा। सीजफायर की घोषणा में कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक रूसी हमले नहीं किए जाएंगे। ज्ञात हो कि रूसी हमले का शनिवार को दसवां दिन है। 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इसी बीच ये जानकारी आई है कि रूस ने अब सीजफायर की बात कही है। देनों देशों के बीच 2 दौर की बातचीन हो चुकी है लेकिन कोई परिणाम नहीं आया। तीसरे दौर की बात संभवतः शनिवार या रविवार को हो सकती है। 24 फरवरी से जारी दो देशों के बीच जंग की खबरों के बीच 5 मार्च शनिवार को राहत की खबर आई है। यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का फैसला लिया गया है।

 

कीव की घेराबंदी कर रही रूसी सेना अपने रास्ते में आने वाली हर रुकावट का जवाब हवाई हमलों से दे रही है। तोप का मुंह हर उस शहर की ओर रखा गया है जहां से रूस की सेना पर गोलीबारी हो रही है। यूक्रेन में राष्ट्रपति भवन के सामने रॉकेट से हमला किया गया। रूसी सेना ने ओडेसा में एक पुल को भी उड़ा दिया है।

 

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने को रूस तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। पुतिन ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रूस के रास्ते रेस्क्यू करने पर चर्चा की थी। इस बार में अब रूस के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया है कि वह यूक्रेन से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए तैयार है। सभी को निकालने के लिए युद्धविराम की घोषणा की गयी है। कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलियां बरसाईं। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने बुका में एक कार पर भी जमकर फायरिंग की है। हादसे में 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में चार लोग घायल हो गये।