Breaking News

यहां आप आसानी से बदल सकते हैं अपने फटे और पुराने नोट, जानिए कितनी मिलेगी वैल्यू

हम में से अधिकतर लोगों के पास फटे और पुराने नोट होते हैं। अक्सर देखने को मिलता है, जो नोट काफी ज्यादा पुराने हो जाते हैं। उन्हें कोई लेना पसंद नहीं करता है। ऐसे में हम में से कई लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा हमारे नोट फटने के बाद हम में से अधिकतर लोग उसे फेंक देते हैं या उस नोट को टेप या किन्हीं अन्य तरीकों से चिपकाने की कोशिश करते हैं। कई बार चिपकाने के बाद भी नोट नहीं चलते हैं। वहीं अगर हम आपको बताएं कि आप अपने पुराने और फटे नोट को आसानी से बदल सकते हैं। आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक आप फटे और पुराने नोट को बैंक में जाकर आसानी से बदल सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। बैंक में कोई भी अधिकारी आपको फटे और पुराने नोट को बदलने से मना नहीं कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

अगर बैंक में कोई अधिकारी आपको फटे और पुराने नोट को बदलने से मना करता है। इस स्थिति में उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अगर आप भी अपने फटे और पुराने नोट को बदलना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।

आप जिन नोटों को बदलने जा रहे हैं, वह जितने पुराने होंगे उसकी कीमत उतनी ही कम होगी। अगर किसी व्यक्ति के पास 20 से ज्यादा फटे और पुराने नोट हैं और उसकी कुल वैल्यू 5 हजार रुपये है। ऐसे में उस व्यक्ति से लेन-देन शुल्क लिया जाएगा।

इस बात का खास ध्यान रखें कि नोट को बदलते समय उसका सिक्योरिटी सिंबल दिखना जरूरी है। अगर आपके नोट में टेप लगा हुआ है, थोड़ा से फटा हुआ है, जला हुआ है। ऐसे में आप उस नोट को आसानी से बदल सकते हैं।

वहीं अगर आप बैंक में नकली नोट को बदलने जा रहे हैं। ऐसे में आपके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पुराने और फटे नोट को बदलना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको आरबीआई के इस नियम के बारे में पता होना जरूरी है।