Breaking News

मोदीजी की नींद खराब हो रही है इसलिए वे देश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं – कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Congress spokesperson Pawan Kheda) ने कहा कि मोदीजी की नींद खराब हो रही है (Modiji is losing Sleep) इसलिए वे (That is why he) देश और समाज को बांटने का (To Divide the Country and Society) काम कर रहे हैं (Is Working) । किसानों, नौजवानों, महिलाओं के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बताने के लिए कुछ नहीं है। पवन खेड़ा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के प्रत्याशियों कर हर जगह विरोध हो रहा है। यही वजह है कि उन्हें अब अपने ही क्षेत्र में जाने से डर लग रहा है।

खेड़ा ने यह बात चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास रिपोर्ट कार्ड दिखाने को कुछ नहीं है, धार्मिक मुद्दों पर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। हरियाणा की इनकी स्थिति और ज्यादा खराब है। प्रत्याशी खुद अपने क्षेत्रों में प्रचार करने से डर रहे हैं क्योंकि लोग उनसे वो सवाल पूछ रहे हैं, जिनके जवाब इनके पास नहीं है। हरियाणा के किसान, जवान और महिला के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। हरियाणा के लोग समझदार है। हाथ हालात बदलेगा। राहुल गांधी ने जो कहा है, वह पत्थर की लकीर है। हर हाल में पूरी होंगी।

किसानों के साथ क्या हुआ। नौजवानों के साथ क्या हुआ महिलाओं के साथ क्या हुआ। इन सवालों को जवाब दे नहीं पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब महिला मेडल लाती है तो परिवार का हिस्सा हो जाती है। उसी परिवार के लोग बृजभूषण शरण सिंह ने क्या किया। परिवार चुप क्यों है? देश की स्थिति यह है कि एक घंटे में दो नौजवान 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार के पास जवाब नहीं है। पहले भी आत्महत्या होती थी। लेकिन सरकारें संवेदनशील होती थी। प्रधानमंत्री और अमित शाह नींद की गोलियां लेकर सोते हैं। अब एक चैनल पर चार चार बार इंटरव्यू दे रहे हैं। अब तो कपिल शो की टीआरपी भी कम हो गई है।‌

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राहुल गांधी को साहबजादे बता रहे हैं। वह साहबजादे नहीं बल्कि शहीदजादे हैं। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि 75 साल का व्यक्ति देश की सेवा करना चाहता है। 20 साल का युवा 4 साल अग्निवीर बना कर रिटायर कर रहे हैं। इसे खत्म करने की हमने गारंटी दी है। किसानों को एमएसपी और युवाओं को 30 लाख खाली पद भरकर युवाओं को रोजगार देंगे।‌ कमजोर वर्गों के लोगों को हर माह 10 किलो राशन दिया जाएगा। यह भी गारंटी दी है। भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था पर इतना हमला हुआ है कि लोगों को 10 किलो अनाज देना जरूरी है।

बिना पढ़े देश का संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। आरक्षण पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ें बिना ही झूठ बोल रहे हैं। मंगलसूत्र और हिंदू मुस्लमान जैसी कोई बात इसमें है ही नहीं। बीजेपी, हिमंत बिस्वा सरमा के चीन से रिश्ते जगजाहिर हैं। लद्दाख में चीनी को क्यों क्लीनचिट दी है। भाजपा को यह भांप लेना चाहिए कि यह चुनाव राजनीतिक पार्टी से ज्यादा जनता लड़ रही है।

वन नेशन वन इलेक्शन राज्यों के अधिकारों पर हमला है। एक चरण में चुनाव नहीं करवा पा रहे हैं। वन नेशन वन इलेक्शन कैसे संभव है। राज्यों के इलेक्शन राज्यों के मुद्दों और लोकसभा इलेक्शन देश के मुद्दों पर होता है। कांग्रेस से पहले 200 साल अंग्रेजों ने राज किया। लेकिन, नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री ने कभी नहीं कहा कि गरीबी कैसे दूर करें अंग्रेजों ने कुछ नहीं किया। ये लोग अब तक कांग्रेस को कोस रहे हैं, जबकि 10 साल का समय बहुत हो रहा है।

संविधान बदलने को लेकर दीया कुमारी, ज्योति मिर्धा, अरूण गोविल समेत कई लोगों ने बयान दिए हैं। आरएसएस के लोगों ने संविधान की कापी तक जलाई है। दिल्ली के हॉट इश्यू स्वाति मालीवाल केस पर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस स्वाति मालीवाल के साथ है। बिना भेदभाव और पक्षपात के कार्रवाई होनी चाहिए। जिस भी महिला पर अत्याचार हुआ है कांग्रेस उसके साथ खड़ी है। प्रियंका गांधी भी कह चुकी है, लेकिन इस मामले के और तथ्य सामने आने चाहिए।‌