Breaking News

बाराबंकी: रैली में राहुल गांधी के नहीं पहुंचने को भूपेश बघेल ने बताया भाजपा की साजिश, कहा- केवल क्योटो में होगी टक्कर

बाराबंकी जिले में आज कांग्रेस न्याय संकल्प रैली में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं पहुंचे। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के बाराबंकी न आने के पीछे जिला प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा इतना डरी हुई है कि उनके हेलीकॉप्टर लैंडिंग की परमीशन जिला प्रशान द्वारा देर रात तक जारी नहीं की गई। लेकिन फिर भी जनता सब जानती है। इन हथकंडों से राहुल गांधी को भाजपा रोक नहीं पाएगी। आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों में इंडिया गठबंध सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 79 सीटों पर भाजपा साफ हो चुकी है। 79 सीटों पर इंडिया गठबंधन का रब्जा रहेगा। सिर्फ क्योटो यानी वाराणसी सीट पर भाजपा से टक्कर होगी। वहीं बाराबंकी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंघन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग को लेकर देर रात जिला प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी गई। जबकि हम लोगों ने सारी कार्रवाइयां समय से पूरी कर दी थीं।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की साजिश का हिस्सा है। उनके इशारे पर आज बाराबंकी में राहुल गांधी नहीं आ सके हैं। लेकिन इंडिया गठबंधन को अब भाजपा की कोई साजिश रोक नहीं पाएगी। सपा नेता अरविंद सिंह गोप मे भी कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन गाजे बाजे के साथ भाजपा सरकार की विदाई करेगी।