Breaking News

मोंटफोर्ट स्कूल में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व दशहरा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया

रिपोर्ट- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।

सहारनपुर। मोंटफोर्ट स्कूल में बुराई  पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व दशहरा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीपक प्रज्वलित कर किया गया। सबसे पहले छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति के रूप में काव्या ने एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। इसके पश्चात श्री राम के जीवन से संबंधित विभिन्न घटनाओं को दर्शाते हुए विद्यालय के नन्हें मुन्नें कलाकारों  अभिनव, अक्षिता ने राम, अनिका रिद्धिमा ने सीता, काशवी ने दशरथ, लक्ष्य ने हनुमान, तनवीर, तपस्या ने लक्ष्मण, जिया ने कैकई, शगुन ने शबरी, वैभव ने रावण का वेश धारण कर रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय गान किया।
जिससे उपस्थित सभी बच्चे प्रफुल्लित हो उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  पंकज गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि यह त्यौहार हमें सत्य की राह पर चलने और  बुरे कर्मों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के छात्र अभिनव ने राम का रूप धारण कर बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए रावण के पुतले का वध किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य  पूजा थरेजा ने दशहरे को मनाए जाने के कारण तथा पर्व की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी साक्षी कटारिया व आकांक्षा शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रीति यादव ने किया। इस अवसर पर मनोज यादव, कुलदीप, श्वेता, रिंकी गुप्ता, प्रीति ,प्रिया ,बबली ,सारिका शर्मा आकांक्षा ,नेहा आदि समस्त समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।