Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।

उनके साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्श और त्याग प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।