Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में हुए वाहन दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।


चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 मी. गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन मे 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे है। घटनास्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।