Breaking News

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा लाल सिंह की समस्या का किया जा चुका है समाधान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आई.टी.डी.ए स्थित सीएम हेल्पलाईन 1905 के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी श्री लाल सिंह की समस्या सुनी थी। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने श्री लाल सिंह की शिकायत का यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दिए थे।


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आज ही श्री लाल सिंह की समस्या का समाधान किया जा चुका है। पूर्ति निरीक्षक दन्या, अल्मोड़ा द्वारा श्री लाल सिंह का एस.एफ.वाई कार्ड ऑनलाईन किया जा चुका है। श्री लाल सिंह ने उनकी शिकायत का शीघ्र समाधान होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।