Breaking News

मुंबई नाइट क्लब में गिरफ्तार हुए गुरु रंधावा और क्रिकेटर सुरेश रैना, बादशाह हुए फरार, जानें पूरा मामला

देशभर में कोरोना वायरस ने विकराल रूप ले लिया है। जिस वजह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में फिर से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है लेकिन मुंबई में नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करते हुए कई सितारों पर एक्शन लिया है। मुंबई में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल पार्टी पर रेड मारी है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और मशहूर सिंगर गुरु रंधावा समेत कई सेलिब्रिटीज को गिरफ्तार किया गया। इस पार्टी से कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बेल पर रिहा कर दिया गया। इसके साथ ही पार्टी में कई महिलाएं भी मौजूद थी। जिन्हें पुलिस ने बेल पर छोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में नाइट कर्फ्यू के बाद भी JW मैरियट होटल के क्लब में हाईप्रोफाइल पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में सितारों ने कोरोना नियमों को धड़ल्ले से उल्लंघन किया। जिसके चलते पुलिस ने इस क्लब पर रेड मारी। जिसमें पुलिस ने सुरेश रैना और रंधावा समेत 34 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तार किए गए सभी सितारों पर कोरोना नियमों को तोड़ने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, ये पार्टी तड़के करीबन तीन बजे चल रही थी। रेड के दौरान रैना को छोड़कर पार्टी में मौजूद सभी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। इन सभी सितारों क खिलाफ धारा 188 और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दावा किया जा रहा है कि इस पार्टी में सुरेश रैना और गुरु रंधावा के अलावा ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी मौजूद थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में एक बड़ी सिंगर भी था। जो रेड पड़ते ही पिछले गेट से सबसे पहले भाग गया। दावा है कि ये सिंगर बादशाह था। इस पार्टी में लगभग सभी सितारों ने शराब पी रखी थी। बता दें कि मुंबई में नाइट कर्फ्यू के बाद रात 11 बजे के बाद कोई भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं है। ऐसे में अब इन सितारों पर क्या एक्शन लिया जाता है। ये देखना होगा।