Breaking News

मिली रकम से खरीदा महंगा फोन शादी के तीन महीने बाद पति ने पत्नी को बुजुर्ग के हाथों बेचा

सोशल मीडिया के जरिए पहले प्यार हुआ फिर शादी और शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी को 55 साल के शख्स के पास एक लाख रुपए में बेच दिया। इतना ही नहीं पति ने उस रकम से एक महंगा मोबाइल फोन खरीदा। मामले में अब पुलिस ने पीड़िता को रेस्क्यू कर लिया है। घटनाक्रम में पति किशोर है, पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह बेच दिया है।

मामला ओडिशा के बलांगिर जिला के बेडपड़ा थाना क्षेत्र का मामला है। कुछ महीने पहले यहां 17 साल के एक किशोर की 24 साल की लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों परिवारों के बीच रिश्ता और गहरा हो गया। दोनों की शादी हो गई। ओडिशा पोस्ट में छपि खबर के मुताबिक, शादी के कुछ वक्त बाद पति पत्नी दोनों रायपुर में जाकर ईंट भट्टे का काम करके परिवार का खर्चा चलाने लगे। इस बीच दोनों का आर्थिक हालत में सुधार नहीं हुआ। ओडिशा पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसने राजस्थान जाकर 55 साल के एक शख्स के साथ अपनी पत्नी का एक लाख रुपए में सौदा कर दिया। पैसे लेकर वह वापस लौट गया।