Breaking News

मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशि वालों को होगा धन लाभ, हो जाएंगे मालामाल

धन की चाहत सभी को होती है लेकिन धन आने तक के रास्ते में कई बाधा भी आती है। यह तो सभी जानते हैं कि हमारी सभी तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आवश्यक है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार पूजा पद्धति में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसका मतलब यह हैं कि मां लक्ष्मी का संबंध धन से होता हैं।

 

सभी की यह मनोकामना होती हैं की इन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा उनके ऊपर बना रहे हैं और किसी तरह की आर्थिक तंगी ना आए। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 31 दिसंबर 2021 तक यानी 119 दिनों तक कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों के लिए 31 दिसंबर 2021 तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

कुंभ राशि:
साल के अंत तक कुंभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। व्यापार के लिए समय अच्छा है। लेन- देन करने के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है। निवेश करने से फायदा होगा।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा से दिसंबर तक धन- लाभ होगा। निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।

तुला राशि:
तुला राशि के लिए दिसंबर तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
नया वाहन खरीद सकते हैं। लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए दिसंबर तक का समय काफी शुभ रहने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि:
यह समय सिंह राशि वाले जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
दांपत्य जीवन सुखम रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। साल के अंत में आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए आने वाले 119 दिन शुभ रहने वाले हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करने से लाभ होगा।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा। खर्चों में कमी आएगी। यह साल लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।