Breaking News

मां बनने के बाद स्टेज पर सपना चौधरी ने लगाई आग, धमाकेदार डांस के साथ मारा ये डायलॉग

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थी। एक महीने पहले अक्टूबर में सपना चौधरी ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। ये खबर सुन फैन्स के होश उड़ गए थे लेकिन अब बेबी को जन्म देने के एक महीने बाद सपना चौधरी फिर से फैंस के बीच आ गई है। जी हां, लंबे ब्रेक के बाद सपना चौधरी फिर से स्टेज पर अपने डांस से धमाल मचाती हुई नजर आई। सपना चौधरी ने हाल ही में एक स्टेज प्रोग्राम किया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस प्रोग्राम में सपना ने हमेशा की तरह डांस से धमाल मचा दिया। तो वहीं, लोग भी सपना का डांस देख धिरक रहे थे।

दरअसल मां बनने के बाद अब सपना चौधरी ने अपना पहला प्रोग्राम किया है। इस प्रोग्राम में डासिंग क्वीन का बदला हुआ अंदाज सभी लोगों को देखने को मिला। लेकिन सपना के डांस में कोई भी बदलाव नहीं आया। वह आज भी पहले की तरह जोरदार डांस करती नजर आई। फैंस भी उनकी इस परफॉर्मेंस को काफी पसंद कर रहे है। जिसका वीडियो सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

https://www.instagram.com/p/CH3B1_LBBbr/?utm_source=ig_embed

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, ‘स्वागत नहीं करोगे हमारा।’ इस वीडियो में सपना चौधरी लाल रंग के सूट में काफी सुंदर लग रही होती है। तो वहीं, उनका ही अच्छा डांस भी करती है।

 

 

बता दें कि सपना चौधरी ने हरियाणवी सिंगर और राइटर वीर साहू से शादी की है। सपना ने अक्टूबर महीने में अपने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद ही वीर साहू ने इस शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर किया। जिससे फैंस के होश उड़ गए। कई लोगों ने इस कपल को ट्रोल किया। लेकिन हजारों लोगों ने इस कपल को शादी और बेटे के जन्म की बधाई दी। वहीं, हाल ही में सपना ने अपने करवाचौथ की तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें वह वीर साहू के साथ काफी सुंदर लग रही थी।