Breaking News

माँ लक्ष्मी के पूजन से देवी को प्रसन्न कर, इस तरह बन सकते है लखपति ,करना होगा विशेष उपाय

आज कल के इस महगाई दौर में धन का क्या महत्व है,ये तो आप सभी जानते ही होंगें और मनुष्य को कितना भी धन ही क्यों न मिल जाए, उसकी पूर्ति कभी भी नही हो सकती है। धन के अनुसार लोगों की जरूरतें भी बढ़ती ही जाती है। धन पाने के चक्कर मे लोग विभिन्न प्रकार के उपाय भी करते है,और व्यर्थ की भागदौड़ भी करते है। तथा वास्तुशास्त्र के नियमों तक का पालन करते है।

इंसान कोई भी ऐसी कसर नही छोड़ता ,जिससे उसे धन की हानि हो। और लोगो की यही कामना भी होती है। कि वह सुखी व समृद्धशाली जीवन व्यतीत करे। लेकिन फिर भी लोगो को धन का अभाव बना ही रहता है। लोग इस दशा में अपने भाग्य को ही कोसता है। लेकिन हर चीज़ को भाग्य से ही जोड़कर नही देखा जा सकता है।

दीपावली में माँ लक्ष्मी के पूजन से धन वर्षा

दिपावली पर्व को श्री गणेश और माँ लक्ष्मी से संबद्ध माना जाता है। औऱ माँ लक्ष्मी जो धन की देवी है, औऱ ये भी माना जाता है,कि इसदिन माँ लक्ष्मी के पूजन से घर में धन की वर्षा होती है। जिसके लिए लोग विभिन्न प्रकार के जतन भी करते है।

आज आपको कुछ उपाय बताते है, जिसके अमल करने से आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत व सुख शांति बना सकते हैं। अभी दीपावली का पर्व नज़दीक है और हम सभी जानते हैं कि दीपावली एवंDipawaliधनतेरस को सभी के घर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजन-अर्चना होती है। जिससे मां लक्ष्मी धन में वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। और धन की वर्षा करती है ।

कुछ उपाय जिससे आपके भी घर में विराजमान होगी, माँ लक्ष्मी
तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे अचूक उपाय जिसके करने से मां लक्ष्मी आपके पास सिर्फ आएंगी ही नहीं बल्कि जीवन भर के लिए आपके घर में विराजमान होंगी। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिनको करने से होगी आपको धन प्राप्ति।

1) आपको बता दें कि दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस पड़ता है, और धनतेरस पर हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य द्वार पर ‘ऊँ’ लिखें, ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी ।Dipawali

2) दीपावली के पूजन के बाद शंख और डमरू जरूर बजाएं। ऐसा करने से घर से दरिद्रता जाती है और लक्ष्मी जी का घर में स्थायी विराजमान होता है।

3) दीपावली पर लक्ष्मी पूजन करते समय ये भी ध्यान रखे की हकीक रत्न की भी पूजा करे और उसके उपरांत उसे अंगूठी या माला के रूप में धारण कर ले, ऐसा करने से धन की वृद्धि होती है।

4) वहीं जैसा कि आप सब जानते है कि ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी गणेश और धन की देवी लक्ष्मी हैं। इन दोनों का संयुक्त यंत्र ‘महायंत्र’ कहलाता है। दीपावली के दिन घर में इस यंत्र की स्थापना करने से घर में धन-सम्पत्ति की कमी नहीं रहती है। और धन की प्राप्ति होती है।

5) इसके अलावा दीपावली पर आप माँ लक्ष्मी जी का श्री यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र की विधिवत स्थापना कर सकते हैं। ऐसा करने से भी लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।Dipawali

6) दीपावली पूजन के दौरान लक्ष्मी पूजा में 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी पर जरूर चढ़ाएं। अगले दिन इन कौड़ियों को लाल रूमाल या लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें, यह आपके धन में वृद्धि करेगा और धन अर्जन में आपकी सहायता करेगा।Dipawali

7) दीपावली पर मां लक्ष्मी को पूए का भोग लगाने से और गरीबों में बांटने से जो भी कर्जा होता है,वह उतर जाता है। और आप कर्जा मुक्त हो जाते है।

8) दीपावली पर पानी का घड़ा का भी धन वर्षा मे विशेष योगदान माना जाता है इसे लाकर रसोई में कपड़े से ढक कर रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत और खुशहाली आएगी। तो ऐसे में ये कुछ उपाय हैं। जिन्हें दीपावली के समय करके अपने जीवन में धन के साथ साथ सुख समृद्धि भी बढ़ा सकते हैं।